सेहत : हेयर फॉल सिर्फ पुरुषों और महिलाओं दोनों की सबसे आम समस्याओं में से एक माना जाता है। यह न सिर्फ जेनेटिक्स, पॉल्यूशन, स्टाइलिंग प्रोडक्ट से जुड़ा होता है बल्कि ये आपके रोजमर्रा के न्यूट्रिशन से भी जुड़़ा होता है हालांकि शैंपू और ऑयलिंग के अलावा बालों को असली मजबूती शरीर के अंदर से मिलती है जिसमें विटामिन्स और मिनरल्स खास भूमिका निभाते हैं और बालों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं।
आखिर क्या है बायोटिन?
बायोटिन को विटामिन-B7 भी कहते हैं। ये शरीर में कई काम करता है। बायोटीन भोजन को पचाने में मदद करता है और उसको एनर्जी में बदलता है। दावा किया जाता है कि बायोटिन बाल, स्किन और नाखूनों की हेल्थ में भी सुधार करता है। बायोटिन सहित बी-विटामिन पानी में घुलनशील होते हैं। इसका अर्थ है कि आपका शरीर जरुरत से ज्यादा बायोटिन जमा नहीं करता। मार्केट में कई ऐसे शैंपू और सप्लीमेंट्स मौजूद हैं जो यह दावा करते हैं कि उनके प्रोडक्ट्स में बायोटीन मौजूद है। यह बालों को मजबूती, चमक देता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब बायोटीन का स्तर शरीर में कम होने लगता है तो बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसके अलावा झड़ भी सकते हैं हालांकि काफी कम लोगों को इसकी कमी होती है परंतु खराब डाइट, पाचन डिसऑर्डर या कुछ दवाईयां लंबे समय तक खाने से बायोटीन का अवशोषण कम हो सकता है।
इन चीजों से मिलेगा बायोटीन
एक्सपर्ट्स के अनुसार, लोगों को सबसे पहले अपनी डाइट से ही बायोटीन लेने की कोशिश करनी चाहिए। बायोटिन कई फूड्स में मौजूद होता है ऐसे में बेहतर यही होता है। इसके विटामिन और मिनरल्स बैलेंस डाइट पर लेने पर जोर रहना चाहिए न कि सप्लीमेंट से। बायोटिन अंडे, सेल्मन, मछली, नॉनवेज, ड्राईफ्रूट और सीड्स जैसे चीजों में पाया जाता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न मिलने से हड्डियों की कमजोरी और एनीमिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं परंतु इनका ज्यादा सेवन खासतौर पर विशेष सेवन से फैट में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन-ए और डी भी खतरनाक हो सकते हैं। कोई भी सप्लीमेंट शुरु करने से पहले किसी हेल्थ प्रोफेशनल की सलाह जरुर लें क्योंकि वो व्यक्ति की हेल्थ, डाइट और ब्लड रिपोर्ट जांच करने के बाद ही सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है।