फर्जी वीजा लगाकर लाखों की ठगी के लगे आरोप
जालंधर, ENS: सविधान चौक के पास स्थित Japnoor Travels Agent के खिलाफ किसानों द्वारा धरना लगाया गया। इस दौरान भुलत्थ के रहने वाले सतमान सिंह एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए गए। आरोप है कि फर्जी वीजा लगाकर उसे विदेश भेजने की कोशिश की गई, लेकिन एयरपोर्ट पर उसे रोक लिया गया। पीड़ित ने कहा कि सतनाम सिंह का अशोक नामक व्यक्ति पार्टनर है और मनदीप सिंह नामक व्यक्ति दफ्तर में बैठा है और वह ही दफ्तर की देखरेख कर रहा है। इसी से बातचीत चल रही है।
इस दौरान किसान नेता सुखचैन सिंह ने ट्रैवल एजेंट पर पैसे ना देने को लेकर आरोप लगाए है। सुखचैन सिंह ने कहा कि वह एक साल से दफ्तर में पैसों को लेकर चक्कर काट रहे है। लेकिन ट्रैवल एजेंट द्वारा उन्हें टालमाटौल किया जा रहा है। सुखचैन ने कहा कि कनाडा का वीजा लगाने के लिए ट्रैवल एजेंट द्वारा 45 लाख रुपए लिए गए थे, लेकिन वीजा नहीं लगाया गया। पीड़ित के अनुसार 10 साल के मल्टीपल वीजा को लेकर एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि उनके खिलाफ एयरपोर्ट द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जिसके बाद ट्रैवल एजेंट द्वारा 19 लाख रुपए लौटा दिए गए, जिसके बाद 5 लाख के हिसाब से किश्तें करने का वादा किया था, लेकिन वह अपने वादे के मुताबिक पैसे नहीं लौटा रहे थे। इस मामले को लेकर एक साल से अधिक समय हो गया, जिसके बाद आज परेशान होकर वह ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर धरना लगाकर बैठ गए। सुखचैन सिंह ने कहा कि उसने मुक्खु से हीरा सिंह ने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करवाया। वीजा लगवाने को लेकर हीरा सिंह के खाते में उन्होंने पैसे ट्रांसफर किए थे।
सुखचैन ने कहा कि हीरा के बेटे प्रबल ने ट्रैवल एजेंट के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। पीड़ित के भाई ने कहा कि डेढ किले जमीन बेचकर पैसों का इंतजाम किया था। आरोप है कि ट्रैवल एजेंट द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि परेशान होकर भाई सुसाइड की कोशिश भी कर चुका है। किसान नेता ने कहा कि फर्जी वीजा लगाकर सुखचैन सिंह को फंसाया गया और धोखाधड़ी के बाद पैसे लौटाने के लिए उसे परेशान किया जा रहा है। किसान नेता ने कहा कि 2 साल से परेशान किया जा रहा है।