Nationalअब 500 तक UPI पेमेंट करने पर नहीं आएगा मैसेज, HDFC बैंक...

अब 500 तक UPI पेमेंट करने पर नहीं आएगा मैसेज, HDFC बैंक ने बदले नियम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऩई दिल्ली: छोटी से छोटी खरीददारी के लिए लोग इन दिनों यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। कई बार 50 रुपये की चाय तो कभी 200 रुपये का भुगतान करने के लिए ज्यादातर लोग फोन से ही पेमेंट कर देते हैं। पेमेंट होने के बाद बैंक की ओर से आना वाला SMS भी यह बता देता है कि पैसे कटे है या फिर नहीं परंतु अब नए साल से HDFC बैंक के ग्राहकों को यूपीआई पेमेंट पर ये SMS अलर्ट नहीं मिलेगा।

HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को एक नोटिफिकेशन भेज दिया है। इसमें बताया गया है कि 1 जनवरी 2027 से 500 रुपये तक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट आना बंद हो जाएगा। ऐसे में यदि आप 100, 200 या पूरे 500 रुपये का यूपीआई पेमेंट करेंगे तो बैंक की ओर से फोन पर कोई मैसेज नहीं आएगा।

RBI ने बनाए नए नियम

आरबीआई ने इलेक्ट्रोनिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन को लेकर नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 1 जनवरी 2027 से लागू हो जाएंगे। इस नियम के अनुसार, 500 रुपये से ज्यादा इलेक्ट्रोनिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर बैंकों को तुरंत SMS अलर्ट भेजना जरुरी हो जाएगा। इसके अलावा 500 रुपये तक के लेनदेन पर SMS भेजना बैंक की अपनी पॉलिसी के हिसाब से होगा। इसका अर्थ है कि बैंक चाहे तो SMS भेज सकते हैं और अगर नहीं चाहें तो मैसेज भेजना बंद भी कर सकते हैं। बस यदि अब बैंक 500 रुपये से कम के ट्रांजैक्शन पर sms भेजेंगे तो इसके लिए अब ग्राहक को कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा। वैसे RBI का ये नियम सिर्फ यूपीआई के लिए नहीं होगा बल्कि इलेक्ट्रोनिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा।

यूपीआई पेमेंट पर नहीं आएगा SMS का अलर्ट

HDFC बैंक के नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के यूपीआई पेमेंट पर SMS अलर्ट नहीं आएगा परंतु बैंक सभी UPI ट्रांजैक्शन के ईमेल अलर्ट भेज देगा। ऐसे में मैसेज बंद हो जाएंगे परंतु फिर भी आपको ईमेल जरुर मिलेगा। इसके अलावा बैंक अपनी पॉलिसी के हिसाब से ऐप नोटिफिकेशन और पुश नोटिफिकेशन जैसे दूसरे अलर्ट मैसेज भी भेजेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुजरात के राज्यपाल तीन दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचे

शिमला: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज राज्यपाल...

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़/लाडोवाल (लुधियाना): पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा...

पहली बार हर शहरी और ग्रामीण पंजीकृत गौशाला को मिलेगी वित्तीय सहायता: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: पशु कल्याण और बेसहारा पशुधन की समुचित देखभाल...

गुजरात के राज्यपाल तीन दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचे

शिमला: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। वह अपने तीन दिवसीय...

शादी के एक दिन बाद घर में छाया मातम, स्टेज पर अचानक गिरा दूल्हा, हुई मौत

बिहार: कटिहार में एक शादी के बाद घर में मातम छा गया। शादी के बाद आयोजित किए गए रिसेप्शन...

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़/लाडोवाल (लुधियाना): पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज लुधियाना के लाडोवाल...

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में ‘मिशन क्लीन पंजाब 3.0’ की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़: पूरे राज्य में चलाए गए पिछले सफाई अभियानों की शानदार सफलता को देखते हुए पंजाब के स्थानीय सरकार...