Haryana Govtहरियाणा में एक IAS, छह HCS अधिकारियों का तबादला

हरियाणा में एक IAS, छह HCS अधिकारियों का तबादला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और छह एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी और राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक निखिल गजराज को हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव का कार्यभार दिया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहीं निशु नी नम्रता सिंघल को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा तथा अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। होडल की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बेलीना को सहकारी चीनी मिल, पलवल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा रोडवेज, हिसार के महाप्रबंधक राहुल मित्तल को सहकारी चीनी मिल, पानीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। संयुक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा सुरेश रवेश को सहकारी चीनी मिल, जींद का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव संजय बिश्नोई को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, फतेहाबाद नियुक्त किया गया है। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम के संयुक्त निदेशक रमित यादव को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

चंडीगढ़: पटियाला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल...

CM ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ की राशि से किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

हरियाणा में लिपिकीय पदों की होगी प्रदेशव्यापी मैपिंग

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी विभागों में लिपिकीय...

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर के बेटों ने किया सरेंडर, देखें वीडियो

6 आरोपियों को पुलिस पहले कर चुकी गिरफ्तार जालंधर, ENS:...

30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज न्यू...

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

चंडीगढ़: पटियाला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल के हाल ही में ढह जाने का गंभीर संज्ञान लेते...

CM ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ की राशि से किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर निवास पर हांसी के...

हरियाणा में लिपिकीय पदों की होगी प्रदेशव्यापी मैपिंग

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी विभागों में लिपिकीय पदों की स्वीकृत संख्या और वास्तविक रिक्तियों का पता लगाने...

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर के बेटों ने किया सरेंडर, देखें वीडियो

6 आरोपियों को पुलिस पहले कर चुकी गिरफ्तार जालंधर, ENS: मोहल्ला मधुबनपुरा में लक्की ठाकुर की हत्या के मामले में...