Punjab Govt
HomeHimachalऊना :पंजाब जा रही लकड़ी से भरी 15 पिकअप गाड़ियां पकड़ी

ऊना :पंजाब जा रही लकड़ी से भरी 15 पिकअप गाड़ियां पकड़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
चालकों के पास  लकड़ी से संबंधित नहीं मिले कोई भी कागजात
 
फॉरेस्ट विभाग मामले की जांच में जुटा सभी गाड़ियों को लिया कब्जे में ,वन माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन
 
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट में फॉरेस्ट विभाग पुलिस व सीआईडी की टीमों ने अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर हिमाचल से पंजाब जा रही अवैध लकड़ी से भरी 15 गाड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, देर रात लगाए गए अलग-अलग जगह पर नाकों के दौरान लकड़ी से भरी यह गाड़ियां पकड़ी गई है। फॉरेस्ट विभाग के अनुसार कोई भी गाड़ी चालक लकड़ी से संबंधित किसी भी प्रकार के कागजात नहीं दिखा पाए।

जिस कारण सभी 15 गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है आपको बता दें कि हिमाचल से भारी संख्या में वन माफिया द्वारा अवैध लकड़ी काटकर पंजाब में बेची जा रही है। जिस पर फॉरेस्ट विभाग, पुलिस और सीआईडी की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 15 गाड़ियों को पकड़ा है। फिलहाल वन विभाग इस मामले की जांच में जुट गया है। 15 गाड़ियों के पकड़े जाने से बन माफिया तिलमिलाया हुआ है ।

वहीं मीडिया द्वारा मामला संज्ञान  में लाए जाने के बाद विभाग हरकत में आया और इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
 अशोक कुमार एसएचओ थाना गगरेट कि शिकायत पर विजय सिंह(39) पुत्र जमीत सिंह निवासी बरेहड़ा ,विक्रम चंद पुत्र भजन लाल(32) निवासी बड़ूही, गुरनाम सिंह(28) पुत्र सुरेश कुमार निवासी अंदोरा तह0 अम्ब जिला ऊना, संजय सिंह(24) पुत्र हरजिंद्र सिंह अंबोटा तह0 घनारी,रवि पाल पुत्र प्रदीप कुमार (28)निवासी अंबोटा,नुसरत अली(23) पुत्र ताज दीन निवासी अंबोटा ,दिनेश कुमार पुत्र(36) हरजाव सिंह निवासी भैरा ,शिवम पुत्र संजीव कुमार(19) निवासी स्थोतर,को वन संपदा सहित शिवबाड़ी, गगरेट चौक, आशादेवी बैरियर, पांवड़ा आदि में होशियारपुर की तरफ अवैध लकडी ले कर जा रहे भरी गाड़ियों सहित पकड़ा है।जिन पर विभाग द्वारा कारवाई अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -