जयपुर: भट्टा बस्ती थाना इलाके के एक घर में शुक्रवार (27 नवंबर) सुबह मां, बेटे और बेटी की बॉडी मिली है। तीनों शव घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में मिले हैं। कांवटिया सर्किल के पास रामनगर स्थित एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बंद कमरे में मां, बेटे और बेटी के शव मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
घटनास्थल कांवटिया अस्पताल से विद्याधर नगर रोड की तरफ एचडीएफसी बैंक के पास स्थित है। सूचना पर भट्टा बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार दीवार पर एक कागज चिपका मिला है, जिसमें लिखा है- मेरा सुसाइड नोट मोबाइल फोन में है। इसलिए सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

