Nationalदिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, कल घने कोहरे का...

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, कल घने कोहरे का अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ठंड तेजी से बढ़ रही है और सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर 26 और 27 नवंबर के आसपास घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दृश्यता और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव के बाद आगे और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 25, 26 और 27 नवंबर को एनसीआर में शैलो फॉग यानी हल्के कोहरे का प्रभाव रहेगा।

हालांकि 28, 29 और 30 नवंबर तक कोहरा और गहरा सकता है। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा भी जहरीली होती जा रही है। लगातार 10 दिनों तक ‘ऑरेंज जोन’ में रहने के बाद अब एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘लाल निशान’ यानी खराब से बहुत खराब श्रेणी के पार पहुंच गया है। प्रदूषण के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और अन्य एजेंसियों के स्टेशनों पर दर्ज एक्यूआई के अनुसार आनंद विहार की हवा सबसे ज्यादा खराब है, एक्यूआई 348 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में है। बुराड़ी क्रॉसिंग में 305, बवाना में 261, आया नगर में 249, आशोक विहार में 223 और अलीपुर में 219 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में भी प्रदूषण ने पैर पसार लिए हैं। नोएडा के सेक्टर-62 में 346, सेक्टर-143 में 299, सेक्टर-116 में 213 और सेक्टर-125 में एक्यूआई 199 दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में हालात बेहद चिंताजनक हैं। वेद विहार-लोनी में एक्यूआई 349 है। गोविंदपुरम में 279, वेव सिटी में 264, न्यू तहसील-लोनी में 238 और दसना देहात में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वसुंधरा (217), लोनी (212), संजय नगर (206) और इंदिरापुरम (181) की हवा भी खराब श्रेणी में ही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

शेनझोउ-24 मिशन लॉन्च, पहले पाकिस्तानी समेत 3 यात्री अंतरिक्ष में भेजे

बीजिंगः चीन ने बुधवार को अपने शेनझोउ-24 क्रू्ड अंतरिक्ष...

Jalandhar News: ASI के घर में घुसा कोबरा, परिवार में दहशत, 1 घंटे तक चला रेस्क्यू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लद्देवाली रोड स्थित पार्क एवेन्यू में स्थित...

युवती से बीच सड़क मारपीट, होटल मैनेजर हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश जारी, देखें Viral Video

मेरठ: मेरठ के आबूलेन बाजार में मंगलवार दोपहर करीब...

Jalandhar News: मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी विनय सेठी का निधन

जालंधर, ENS: कैंट के मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी और...

शेयर बाजार में उछालः सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा और निफ्टी 25750 के पार

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार...

शेनझोउ-24 मिशन लॉन्च, पहले पाकिस्तानी समेत 3 यात्री अंतरिक्ष में भेजे

बीजिंगः चीन ने बुधवार को अपने शेनझोउ-24 क्रू्ड अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया। इस मिशन में पाकिस्तान के...

Jalandhar News: ASI के घर में घुसा कोबरा, परिवार में दहशत, 1 घंटे तक चला रेस्क्यू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लद्देवाली रोड स्थित पार्क एवेन्यू में स्थित एएसआई भारत भूषण के घर में कोबरा सांप घुस गया।...

युवती से बीच सड़क मारपीट, होटल मैनेजर हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश जारी, देखें Viral Video

मेरठ: मेरठ के आबूलेन बाजार में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गाजियाबाद की एक युवती को बीच सड़क पर...

Jalandhar News: मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी विनय सेठी का निधन

जालंधर, ENS: कैंट के मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी और सेठी टेलीकॉम के मालिक विनय सेठी का निधन हो गया।...