UncategorizedCafe में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Cafe में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में दो सहकर्मियों द्वारा 22 वर्षीय युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में एक अन्य महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मामले के तीन अन्य आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

पीड़िता और सभी छह आरोपी कड़कड़डूमा इलाके के एक मॉल में स्थित कैफे में काम करते हैं। युवती ने आरोप लगाया कि सोमवार रात वह और उसके सहकर्मी कैफे में एक पार्टी के लिए एकत्र हुए थे, तभी यह घटना हुई।

कैफे रात करीब 11.30 बजे बंद हो गया था। हालांकि, समूह के एक सदस्य के पास कथित तौर पर परिसर की चाबी थी और उसने दोबारा कैफे खोल दिया। जिसके बाद वहां पार्टी आयोजित की गई।

समूह के सदस्यों ने शराब पी और कई घंटे तक कैफे में रहे। वे सुबह करीब साढ़े तीन बजे वहां से निकले। जिसके बाद युवती ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने उस पर यौन हमला किया। उसने वहां मौजूद अन्य सहकर्मियों पर भी अपराध में आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: ASI के घर में घुसा कोबरा, परिवार में दहशत, 1 घंटे तक चला रेस्क्यू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लद्देवाली रोड स्थित पार्क एवेन्यू में स्थित...

युवती से बीच सड़क मारपीट, होटल मैनेजर हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश जारी, देखें Viral Video

मेरठ: मेरठ के आबूलेन बाजार में मंगलवार दोपहर करीब...

Jalandhar News: मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी विनय सेठी का निधन

जालंधर, ENS: कैंट के मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी और...

शेयर बाजार में उछालः सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा और निफ्टी 25750 के पार

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

पटियालाः समाना में भवानीगढ़ रोड पर भीषण सड़क हादसा...

Jalandhar News: ASI के घर में घुसा कोबरा, परिवार में दहशत, 1 घंटे तक चला रेस्क्यू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लद्देवाली रोड स्थित पार्क एवेन्यू में स्थित एएसआई भारत भूषण के घर में कोबरा सांप घुस गया।...

युवती से बीच सड़क मारपीट, होटल मैनेजर हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश जारी, देखें Viral Video

मेरठ: मेरठ के आबूलेन बाजार में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गाजियाबाद की एक युवती को बीच सड़क पर...

Jalandhar News: मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी विनय सेठी का निधन

जालंधर, ENS: कैंट के मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी और सेठी टेलीकॉम के मालिक विनय सेठी का निधन हो गया।...

शेयर बाजार में उछालः सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा और निफ्टी 25750 के पार

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार शुरुआत हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में शुरुआती...