गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू
जालंधर (ENS) : पंजाब की राजनीति में अकाली दल और BJP के गठबंधन से सियासात गरमा गई है। गठबंधन को लेकर समर्थक भी जश्न मनाते नजर आए। कहीं ढोल बजाए गए तो कहीं लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई।
इस दौरान पंजाब के भविष्य और विकास को लेकर भी बड़े दावे किए गए। बयान में कहा गया कि पंजाब के सामने आज कई अहम मुद्दे हैं, चाहे इंडस्ट्रियलाइजेशन की बात हो, कृषि और किसानों के हितों की बात हो, बंदी सिंहों की रिहाई का मामला हो या फिर पंजाब के पानी से जुड़े गंभीर मुद्दे।
गठबंधन मे मौजूद नेताओं ने कहा कि पंजाब को नई सोच और नए विजन की जरूरत है। आने वाले समय में पंजाब की दशा और दिशा बदलने के साथ-साथ राज्य को विकास और खुशहाली के रास्ते पर आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर हो रही इस राजनीतिक हलचल के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह गठबंधन पंजाब की सियासत में नया बदलाव ला पाएगा?

