Unaपंच भीष्म पर्व पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचे पूर्व भुट्टो

पंच भीष्म पर्व पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचे पूर्व भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्वामी हेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो उत्तरी भारत की प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक तपोस्थली डेरा बाबा रूद्रानंद धाम गांव नारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंच भीष्म महापर्व के पावन अवसर पर धाम में चल रही अखंड धुने में शीश नवाकर पूजा- अर्चना की और श्री श्री 1008 स्वामी हेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक वातावरण और संतों के सानिध्य में कुछ समय बिताकर देविंदर भुट्टो ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की, इस अवसर पर पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने स्वामी हेमानंद जी महाराज को सम्मानित किया। वहीं, महाराज जी ने भी उनसे आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनका कुशल क्षेम जाना। इसके उपरांत स्वामी हेमानंद जी महाराज ने भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान धाम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का विशेष माहौल देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में पंच भीष्म पर्व के अवसर पर तत्काल विधायक दविंदर भुट्टो ने डेरा बाबा रूद्रानंद धाम के सेवादारों की सुविधा और सेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए आने-जाने के लिए एक नई गाड़ी भेंट की थी। उनके इस योगदान का उद्देश्य धाम में सेवा कार्यों से जुड़े लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना था। भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि धार्मिक स्थलों और संत-महात्माओं की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे पवित्र स्थानों से समाज को सेवा, समर्पण और सद्भावना की प्रेरणा मिलती है।

इस मौके पर भाजपा नेता भुट्टो ने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें स्वामी हेमानंद जी महाराज का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा रूद्रानंद धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि श्रद्धा, तपस्या और आध्यात्मिक शांति का ऐसा केंद्र है, जहां पहुंचकर मन को असीम सुकून मिलता है। यह स्थान स्वर्ग से भी ऊपर है। यहां की पवित्र धरा, अखंड धुने और संत-महात्माओं का सानिध्य व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने स्वामी हेमानंद जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज जी का आशीर्वाद सदैव कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता पर बना रहे। क्षेत्र के लोगों पर उनकी कृपा बनी रहे और कुटलैहड़ क्षेत्र निरंतर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर आगे बढ़ता रहे। भाजपा नेता ने कहा कि पंच भीष्म जैसे पावन पर्व भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे अवसरों पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेना उनके लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने धाम की धार्मिक परंपराओं और सेवादारों द्वारा की जा रही सेवाओं की भी सराहना की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हीरानगर में मकान से देसी शराब की आठ बोतलें बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार...

गुरु घर में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद, श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति संगीत का किया रसपान

ऊना,सुशील पंडित: सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने...

Punjab News: इस इलाके में सरपंच पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

तरनतारन: जिले के खरे गांव के मौजूदा सरपंच पर...

वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुतियों के बीच संपन्न हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की सुख-समृद्धि की कामना ऊना,सुशील...

हीरानगर में मकान से देसी शराब की आठ बोतलें बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी...

गुरु घर में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद, श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति संगीत का किया रसपान

ऊना,सुशील पंडित: सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गुरुद्वारा रायपुर सहोड़ा में शीश नवाकर गुरु महाराज का आशीर्वाद...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उपराज्यपाल तरणजीत संधू, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सचखंड श्री...

Punjab News: इस इलाके में सरपंच पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

तरनतारन: जिले के खरे गांव के मौजूदा सरपंच पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई...