Nationalबंद फाटक के बीच ट्रैक पर फंसा ई-रिक्शा, लगातार गुजरी 3 ट्रेनें,...

बंद फाटक के बीच ट्रैक पर फंसा ई-रिक्शा, लगातार गुजरी 3 ट्रेनें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इटावाः भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन आने के दौरान रेलवे फाटक दोनों ओर से बंद हो गया और इसी बीच एक ई-रिक्शा फाटक के बीचोंबीच फंस गया। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान एक के बाद एक 3 ट्रेनें क्रॉसिंग से गुजरीं। सामने से ट्रेन आती देख ई-रिक्शा चालक के होश उड़ गए।

गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए रिक्शे को रेलवे ट्रैक से किनारे कर लिया और अपनी जान बचाने में सफल रहा। करीब साढ़े तीन बजे रेलवे फाटक बंद होने के दौरान ई-रिक्शा क्रॉसिंग के बीच फंस गया था। इसी बीच लगातार तीन ट्रेनों के गुजरने से स्थिति बेहद खतरनाक हो गई। यदि चालक समय रहते रिक्शे को किनारे नहीं कर पाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। इस घटना ने रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारों की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फाटक बंद होने के दौरान ई-रिक्शा ट्रैक के बीच कैसे पहुंचा और उसे समय रहते बाहर निकालने की व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी, यह जांच का विषय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर ऐसी लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

STF की कार्रवाई: उजैद गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने का शक

मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कार्रवाई करते...

स्कॉर्पियो चालक ने BJP MLA के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के जनपद में सड़क हादसे का...

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले...

STF की कार्रवाई: उजैद गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने का शक

मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कार्रवाई करते मेरठ से उजैद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया...

Brezza कार नहीं मिली तो लौटा दी बारात, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के सिपाही पर FIR के दिए आदेश

सोनीपतः शादी के दिन ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौटाने के मामले में अब हरियाणा...

स्कॉर्पियो चालक ने BJP MLA के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के जनपद में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर नशे की...

दुरंतो एक्सप्रेस लेट होने से छूटी कपल की फ्लाइट, रेलवे को चुकाने होंगे 63 हजार रुपए, कंज्यूमर कोर्ट के आदेश

नई दिल्लीः जम्मू की एक डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट ने नॉर्दर्न रेलवे और यूनियन ऑफ इंडिया को एक दंपति को...