NationalCJP नेता सौरव दास का आरोप, मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन जाने...

CJP नेता सौरव दास का आरोप, मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया, जहां ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कॉकरोच आंदोलन पर व्याख्यान देने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। दास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कई पोस्ट साझा करते कहा कि उन्हें लंदन जाने वाली देर रात एक बजे की उड़ान में सवार होना था लेकिन इससे पहले ही उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन जांच के दौरान रोक दिया गया।

दास ने कहा कि इस कायर नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मुझे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए लंदन जाने से दिल्ली हवाई अड्डे पर रोक दिया। उन्होंने कहा कि इस कायर सरकार ने मुझे लंदन जाने वाली उड़ान में सवार नहीं होने दिया। मुझे ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, एलएसई (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) और एडिनबरा जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में कॉकरोच आंदोलन पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों ने इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जी-जान से मेहनत की लेकिन बौद्धिक विचार-विमर्श विरोधी यह सरकार मेरे इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने से डर गई। दास ने कहा कि सरकार इस बात से इतनी क्यों डरी हुई है कि एक शिक्षित युवा पढ़े-लिखे लोगों के बीच जाकर बौद्धिक चर्चा करे। उन्होंने कहा कि काश मैं नीरव मोदी होता। काश मैं विजय माल्या होता। काश मैंने बैंकों से हजारों करोड़ रुपये लूटे होते…।

दास ने कहा कि वह इस घटना से विचलित बिना अपना काम जारी रखेंगे और भविष्य में लंदन, पेरिस एवं अन्य स्थानों की यात्रा भी करेंगे। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति को दास को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से निमंत्रण मिलने पर ईर्ष्या हो रही है।

दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सौरव को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक सम्मेलन में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता में बैठा कोई अनपढ़-गंवार, जिसे खुद दुनिया भर में घूमना पसंद है, सौरव को ऑक्सफोर्ड से मिले निमंत्रण से ईर्ष्या कर रहा है। CJP ने सरकार पर शिक्षित लोगों की आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले...

BJP-Akali Dal दल का हुआ गठजोड़! 1 बजे अमित शाह और सुखबीर बादल करेंगे प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

मेले में घोड़े की लगी ₹71 लाख की बोली, मालिक बोला- नॉट फॉर सेल, देखें वीडियो

हापुड़: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले के...

कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

लखीसरायः बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह लखीसराय-जमुई...

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले दो साल से अधिक समय से भारत में निर्वासित जीवन...

BJP-Akali Dal दल का हुआ गठजोड़! 1 बजे अमित शाह और सुखबीर बादल करेंगे प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासत गरमाई हुई है। बताया जा रहा है...

मेले में घोड़े की लगी ₹71 लाख की बोली, मालिक बोला- नॉट फॉर सेल, देखें वीडियो

हापुड़: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले के खच्चर बाजार में 30 महीने का नुकरा नस्ल का घोड़ा...

थाने में 9 पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप, मुठभेड़ में हमलावर को लगीं 6 गोलियां, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में नबील नाम के 30 वर्षीय शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से...