Punjab Govt2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाए जाने वाले ‘विश्व मत्स्य पालन दिवस’ की पूर्व संध्या पर किसानों, मछली पालकों और इस क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन केवल आजीविका का साधन ही नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करने, खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने और जल संसाधनों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने का एक बेहतरीन एवं लाभकारी माध्यम भी है।

मत्स्य पालन विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार कृषि एवं इससे संबंधित गतिविधियों के साथ-साथ मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मत्स्य पालन को आधुनिक बनाने, बुनियादी ढांचे का विकास करने और किसानों को किफायती दरों पर उन्नत तकनीकें उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य मछली एवं झींगा पालन को लाभकारी व्यवसाय में बदलना है, ताकि किसानों के लिए आजीविका के बेहतर और टिकाऊ अवसर पैदा किए जा सकें।

विभाग की प्रगति संबंधी जानकारी देते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि पंजाब में लगभग 45,156 एकड़ क्षेत्र में मछली पालन किया जा रहा है और वार्षिक मछली उत्पादन बढ़कर 2.11 लाख टन तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि किसानों में मछली पालन के प्रति बढ़ती रुचि और वैज्ञानिक तरीकों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का स्पष्ट परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्पादकता और मुनाफे को और बढ़ाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन तथा आधुनिक तकनीकों तक पहुंच उपलब्ध करवाई जा रही है।

विभाग के बुनियादी ढांचे और मछली बीज उत्पादन क्षमता का उल्लेख करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्यभर में 16 सरकारी मछली फार्म कार्यरत हैं, जो प्रतिवर्ष लगभग 18 करोड़ मछली बीज (पुंग) का उत्पादन कर रहे हैं। ये केंद्र मछली पालकों की बीज संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ राज्य में मत्स्य पालन के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विभाग मछली के गुणवत्तापूर्ण बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौजूदा मछली फार्मों की उत्पादकता में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा...

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

चंडीगढ़: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी...

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी का जीरकपुर में...

Jalandhar News: प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकाला जाएगा नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूरी, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी...