Punjab GovtP.S.F.C कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर हुआ विचार-विमर्श

P.S.F.C कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर हुआ विचार-विमर्श

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब स्टेट फार्मर्स एंड फार्म वर्कर्स कमीशन (पी.एस.एफ.सी.) द्वारा आज मोहाली स्थित कलक्ट भवन में आई.आई.टी. रोपड़ और नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एन.आई.सी.), पंजाब के सहयोग से ‘कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता: जोखिम प्रबंधन और अवसरों का उपयोग’ विषय पर विचार-गोष्टी आयोजित की गई।

इस विचार-गोष्टी को संबोधित करते हुए पी.एस.एफ.सी. के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह ने कृषि लागत कम करने और खेती का मुनाफा बढ़ाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कृषि मजदूरों के रोजगार पर ए.आई. के संभावित प्रभावों के प्रति आगाह करते हुए उन्होंने जोर दिया कि ए.आई. तकनीकों को सार्वजनिक संस्थानों या सहकारी समितियों के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए, ताकि कॉरपोरेट संस्थाओं के बजाय किसानों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. हरविंदर सिंह धालीवाल ने पंजाब की कृषि विविधीकरण रणनीति के हिस्से के रूप में अधिक मूल्य वाली बागवानी फसलों पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ए.आई. खेती के बेहतर तौर-तरीकों और उचित निर्णय लेने की प्रक्रिया में क्रांतिकारी भूमिका निभा सकता है। पी.एस.एफ.सी. ने कृषि विकास और किसान कल्याण में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया।

विचार-गोष्टी में एन.आई.सी. पंजाब, शिक्षाविदों और कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण एवं जानकारीपूर्ण विचार साझा किए। इस दौरान सरकारी विभागों, कृषि-तकनीकी उद्यमों, किसान संगठनों, नागरिक समाज संस्थाओं और किसान समुदाय की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं...

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी का जीरकपुर में...

Jalandhar News: प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकाला जाएगा नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूरी, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी...