चंडीगढ़: राज्य भर में निचले स्तर तक मानकीय सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक और निर्णायक कदम उठाते हुए पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज राज्य भर में 333 और पिंड (ग्राम) क्लिनिक जल्द खोलने की घोषणा की, जिससे ग्राम क्लिनिकों की कुल संख्या 591 हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब भर में 258 ‘ पिंड क्लिनिक’ (ग्राम स्तरीय क्लिनिक) पहले ही सफलतापूर्वक चल रहे हैं।
उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को हिदायत की कि निचले स्तर के ‘ पिंड क्लिनिकों’ से लेकर जिला अस्पतालों तक हर सरकारी स्वास्थ्य संस्था में जरूरी दवाओं और मेडिकल स्टाफ की निर्विघ्न उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली स्वास्थ्य पहलकदमियों के सकारात्मक भाव को उजागर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लिनिक—जहां 107 किस्म की दवाएं और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त मुहैया करवाए जाते हैं, काफी हद तक लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने सख्त हिदायतें जारी करते हुए कहा कि लोगों की उम्मीदों पर लगातार खरा उतरने के लिए कोई भी आम आदमी क्लिनिक डॉक्टर और स्टाफ से बिना नहीं रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना—10 लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना—की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने योग्य लाभपात्रियों को स्वास्थ्य बीमा कार्डों के वितरण में तेजी लाने के लिए सिविल सर्जनों को उचित हिदायतें जारी कीं।
इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य में मेडिको-लीगल प्रक्रियाओं को सुचारू बनाने के लिए आधिकारिक तौर पर एक व्यापक ‘मेडिको-लीगल मैनुअल’ भी जारी किया। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शानदार कार्यप्रणाली दिखाने वाले जिलों के सिविल सर्जनों को सम्मानित भी किया और तरस के आधार पर एक उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र भी सौंपा।

