AmritsarPunjab News: 6.712 किलो हेरोइन, 670 ग्राम अफीम, चार पिस्तौल सहित 8...

Punjab News: 6.712 किलो हेरोइन, 670 ग्राम अफीम, चार पिस्तौल सहित 8 मैगजीन बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः नशे और हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ और पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और हथियार बरामद किए है। बीएसएफ और पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग मामलों में हथियार, हेरोइन, अफीम और ड्रोन बरामद किए। इन मामलों में पुलिस ने संबंधित थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना लोपोके में बीएसएफ की 100वीं बटालियन के अधिकारी इंस्पेक्टर बलकिशन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बीएसएफ ने चार .30 बोर पिस्तौल, 8 मैगजीन और 100 कारतूस बरामद किए हैं।

बरामद हथियारों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दूसरे मामले में थाना भिंडी सैदा में बीएसएफ की 45वीं बटालियन की ई-कंपनी के अधिकारी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर एनडीपीएस एक्ट और भारतीय विमान अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बीएसएफ ने एक ड्रोन और 12 पैकेट हेरोइन बरामद की है। हेरोइन का कुल वजन 6 किलो 712 ग्राम है। बरामद ड्रोन के चार प्रोपेलर मिले हैं, जबकि उसमें कैमरा यूनिट नहीं थी और पीछे के पंख भी टूटे हुए थे। ड्रोन के साथ होल्ड एंड रिलीज मैकेनिज्म और 6654 एमएएच की लिथियम आयन बैटरी भी बरामद हुई है।

तीसरे मामले में थाना रामदास में बीएसएफ की शिकायत पर एनडीपीएस एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीएसएफ के एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि लिंक रोड गग्गोमहल से चामियारी रोड पर गश्त के दौरान सड़क के बाईं ओर घास में काले रंग का ड्रोन पड़ा मिला। जांच करने पर ड्रोन के अंदर से पीले रंग का लिफाफा बरामद हुआ। इसे खोलने पर पैकिंग सामग्री सहित 670 ग्राम अफीम मिली। बीएसएफ को आशंका है कि ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजा गया था। तीनों मामलों में पुलिस ने बरामद हथियारों, नशीले पदार्थों और ड्रोन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके पीछे कौन से तस्करी नेटवर्क सक्रिय हैं और खेप किसे पहुंचाई जानी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए 20 नवंबर से लाईव होंगे आवेदन फार्म

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा फरवरी/मार्च-2027 आयोजित...

CM Saini की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक, फंड के प्रभावी प्रयोग के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु परिवर्तन की...

Jalandhar News: विपक्ष पर बरसे CM Mann, कहा- केवल सपने ही रह जाएंगे ‘मुंगेरी लाल के सपने’, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने...

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन हुए लाईव

चंडीगढ़: निदेशालय, सैकेण्डरी शिक्षा विभाग हरियाणा, पंचकुला के निर्देशानुसार...

हरियाणा ने 31 दिसंबर तक सभी 23 जिलों को HIV/AIDS के ‘सुरक्षित जिला’ में लाने का लक्ष्य रखा

चंडीगढ़: हरियाणा ने 31 दिसंबर तक प्रदेश के सभी 23 जिलों को एचआईवी/एड्स नियंत्रण के लिए ‘सुरक्षित जिला’ (सुरक्षित...

सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए 20 नवंबर से लाईव होंगे आवेदन फार्म

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा फरवरी/मार्च-2027 आयोजित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय परीक्षा...

CM Saini की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक, फंड के प्रभावी प्रयोग के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाने के लिए प्रदेश सरकार...

Jalandhar News: विपक्ष पर बरसे CM Mann, कहा- केवल सपने ही रह जाएंगे ‘मुंगेरी लाल के सपने’, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शाहकोट हलका के तहत नवां पिंड दोनेवाल में 'लोक मिलनी'...