अमृतसरः सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को तीन दिन की पैरोल मिलने के बाद बठिंडा जेल से रिहा होकर हरजीत सिंह जल्लूपुर खेड़ा स्थित अपने आवास पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हरजीत सिंह को जल्लूपुर खेड़ा लाया गया। कोर्ट ने कल अमृतपाल के चाचा के दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन दिन की पैरोल दी थी।
अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाने की प्रक्रिया के बारे में वकील ने बताया था कि खर्चे परिवार उठाएगा, लेकिन उसे सुरक्षित पंजाब लाने और वापस ले जाने का पूरा इंतजाम राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां करेंगी। कोर्ट के आदेश की कॉपी मिलने और सारी औपचारिकता पूरी होने के बाद, सिक्योरिटी टीम यहां से डिब्रूगढ़ जाएगी और उन्हें पंजाब ले आएगी।
1.97 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी
अमृतपाल सिंह ने साल 2024 का लोकसभा चुनाव खडूर साहिब से लड़ा था और अपने विरोधी कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को करीब 1.97 लाख वोटों से हराया था। वहीं अमृतपाल पर अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला करने समेत कुल 12 एफआईआर दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया और बड़ी जीत हासिल की।
