Haryana Govtडॉ. अरविंद शर्मा ने की अमित शाह से मुलाकात

डॉ. अरविंद शर्मा ने की अमित शाह से मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन, हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने, सहकारी संस्थाओं के आधुनिकीकरण तथा किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

बैठक में हरियाणा की तीन सहकारी चीनी मिलों को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त प्रतिष्ठित पुरस्कारों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस उपलब्धि पर हरियाणा के सहकारिता विभाग की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र की उल्लेखनीय सफलता बताया। उन्होंने सहकारी संस्थाओं की कार्यक्षमता, प्रबंधन और प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर सहकारी चीनी मिलों की कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक एवं लाभकारी बनाने, नवीन तकनीक अपनाने, गन्ना उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं देने तथा चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के साथ हुई मुलाकात को आत्मीय, प्रेरणादायी एवं अत्यंत सार्थक बताते हुए कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन से हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज की शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को...

Jalandhar News: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, अर्जुन राजपूत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता जालंधरः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को...

हरियाणा पवेलियन में सजा एक्सपोर्ट कॉर्नर, प्रदेश से विदेश पहुंचने वाले उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

चण्डीगढ़: देश को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों को अपने...