Haryanaबेटी संग मां के दरबार में नतमस्तक हुए Bollywood Actor Govinda, देखें...

बेटी संग मां के दरबार में नतमस्तक हुए Bollywood Actor Govinda, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा बीते दिन गुप-चुप तरीके से पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे। गोविंदा के साथ उनकी बेटी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री टीना आहूजा भी मौजूद रही। गोविंदा को अचानक अपने बीच पाकर माता मनसा देवी मंदिर में मां के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उत्सुक दिखे। वहीं, मंदिर प्रबंधन ने गोविंदा व उनकी बेटी टीना आहूजा को एक के बाद एक सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए।

मंदिर पहुंचने पर गोविंद एक अलग लुक में नजर आए। वह सफेद पेंट और हल्के गुलाबी रंग की कमीज पहने हुए अपनी स्टाइलिश मूछों में दिखाई दिए। उनकी स्टाइलिश मूछों की चर्चाएं बॉलीवुड में भी काफी होती रही हैं, क्योंकि गोविंदा काफी समय से अपनी इस नई लुक में बने हुए हैं। अभिनेत्री टीना आहूजा भारतीय परिधान में सिर पर चुन्नी लिए हुए दिखीं। गोविंदा और उनकी बेटी टीना आहुजा ने सबसे पहले मां मनसा देवी के मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अन्य सभी मंदिरों के दर्शन किए और अपनी इस यात्रा को पूरा करने के लिये भैरों बाबा के दर्शन भी किए।

इस दौरान गोविंदा के साथ उनके नजदीकी एवं माता मनसा देवी मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष चंद शास्त्री भी मौजूद रहे। पंडित सुभाष चंद शास्त्री ने गोविंदा को सभी मंदिरों के दर्शन करवा विधि-विधान से पूजा के साथ मंदिर से जुड़ी जानकारियां भी दी। पंडित सुभाष चंद शास्त्री ने बताया कि, “गोविंदा ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले मुख्य माता मनसा देवी मंदिर और फिर अन्य मंदिरों के दर्शन के बाद आखिर में भैरों बाबा के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने अपनी कई पारिवारिक एवं निजी बातें उनसे साझा की। जब कभी गोविंदा चंडीगढ़-पंचकूला आते हैं और विशेषकर मंदिर पहुंचते हैं तो उनसे मुलाकात भी जरूर करते हैं।”

पंडित सुभाष चंद शास्त्री ने बताया कि, “गोविंद व उनकी बेटी टीना आहूजा बीते करीब 2 दिन से चंडीगढ़ में हैं। वह किसी बिजनेस कार्यक्रम के चलते चंडीगढ़ पहुंचे और अपने कुछ आगामी प्रोजेक्टों पर भी विचार कर रहे हैं।” गौरतलब है कि गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा भी बीते समय दर्शन के लिए चंडीगढ़ के गांव धनास स्थित मां काली मंदिर पहुंची थी। इस मंदिर में मां काली की लेटे हुए प्राचीन मूर्ति है, जिसकी काफी मान्यता है। इसी कारण सुनीता यहां मां काली का आशीर्वाद लेने पहुंची थी। उनकी दर्शन करते की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बता दें कि अभिनेता गोविंदा का 11 मार्च 1987 को सुनीता आहूजा से विवाह हुआ था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज की शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को...

Jalandhar News: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, अर्जुन राजपूत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता जालंधरः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को...

हरियाणा पवेलियन में सजा एक्सपोर्ट कॉर्नर, प्रदेश से विदेश पहुंचने वाले उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

चण्डीगढ़: देश को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों को अपने...