NationalGun Point पर ज्वैलर्स शॉप में लूट की कोशिश, दुकानदार ने दिखाई...

Gun Point पर ज्वैलर्स शॉप में लूट की कोशिश, दुकानदार ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झुंझुनूं: राजस्थान में सिंघाना कस्बे के पुराने बाजार में ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की कोशिश का मामला सामने आया। जहां मुख्य बाजार में बंसिधर सुशील कुमार ज्वैलर्स की दुकान पर लूट के प्रयास से हड़कंप मच गया। बाइक पर सवार होकर हेलमेट लगाए एक बदमाश पिस्टल लेकर दुकान में घुसा और दुकानदार को डराकर सोने की बालियां लूटने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और बदमाश के हाथ से बालियों का डिब्बा छीन लिया।

इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सिंघाना के मुख्य बाजार में आईसीआईसीआई बैंक के सामने स्थित बंशीधर सुशील कुमार ज्वेलर्स की दुकान पर शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर बाइक सवार एक व्यक्ति पहुंचा। बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। दुकान में दाखिल होने के बाद उसने दुकानदार सुशील से कान की बालियां दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने ग्राहक समझकर डिब्बे से सोने की बालियां निकालकर उसे दिखाईं।

बदमाश ने बालियों की जोड़ी की कीमत पूछी। जैसे ही दुकानदार कीमत बताने लगा, बदमाश ने अपने बैग से पिस्टल निकाल ली। पिस्टल दिखाकर दुकानदार को डराने के साथ ही उसने दूसरे हाथ से बालियों का डिब्बा उठाया और अपने बैग में डालने लगा। इसी दौरान दुकानदार सुशील ने साहस दिखाते हुए बदमाश का विरोध किया और उसके हाथ से बालियों का डिब्बा छीन लिया। दुकानदार की हिम्मत देखकर बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया।

वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाश की पहचान और उसकी तलाश शुरू कर दी है। बाइक और बदमाश के हुलिए के आधार पर भी पुलिस सुराग जुटा रही है। पिस्टल लेकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किए जाने की घटना से बाजार के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज की शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को...

Jalandhar News: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, अर्जुन राजपूत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता जालंधरः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को...

हरियाणा पवेलियन में सजा एक्सपोर्ट कॉर्नर, प्रदेश से विदेश पहुंचने वाले उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

चण्डीगढ़: देश को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों को अपने...