बीकानेरः राजस्थान के बीकानेर में ट्रेन में सफर करने के दौरान महिला टीटीई और आर्मी जवान के बीच तीखी बहस होने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पूरे विवाद की शुरुआत तब होती है जब महिला टीटीई आर्मी जवान को बिना टिकट पकड़ती है। महिला टीटीई आर्मी जवान से पेनॉल्टी देने या चालान भरने के लिए कहती है। आर्मी जवान चालान काटने के लिए कहता है। महिला टीटीई अपने सहकर्मी से भी कहती है कि चालान डाल दो, दोनों भुगतते रहेंगे। अपनी कोई रिश्तेदारी नहीं है। इसके बाद महिला टीटीई जब दोनों जवान की फोटो टैब से लेने की कोशिश करती है तो विवाद और बढ़ जाता है।
इसी बीच महिला टीटीई कहती है, ‘अंगुली नीचे कीजिए। हम भी कर्मचारी हैं। आप अपने पावर को मिसयूज नहीं कर सकते। हम ज्यादा नहीं बोल रहे। आपसे जुर्माना मांग रहे हैं, आप देने से इनकार कर रहे हो, तो कार्रवाई कर रहे हैं। नहीं देना है तो मुझे कार्रवाई करने दें।’ इस पर जवान कहते हैं, ‘जो भी करना है, कीजिए।’ दरअसल, महिला टीटीई वीडियो में कहते नजर आ रही है कि आपकी जॉब पर आ जाएगी। वायरल वीडियो के अनुसार दोनों में विवाद तब और बढ़ जाता है जब आर्मी जवान महिला टीटीई का वीडियो बनाने लगता है।
हालांकि ट्रेन कौन सी है, यह पता नहीं चल पाया है। इसी बीच रेल सेवा ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इसी बीच एक जवान महिला टीटीई से कहता है कि आप आवाज धीमी करके बात कीजिए। वो कहती है, ‘अरे सर! आप क्या कर रहे हैं? आप महिला का वीडियो बना रहे हैं, धारा 147 लगेगी।’ दोनों जवान महिला टीटीई से टिकट बनाने के लिए कहते हैं।
टीटीई उन्हें 1100 रुपये देने के लिए कहती है। इस पर टीटीई कहती है कि 500 रुपये पेनॉल्टी और बाकी किराया। जवान कहते हैं कि वो टिकट नहीं ले पाएंगे। उतर जाएंगे लेकिन पेनॉल्टी नहीं देगे। चालान बनाना हो तो बना दीजिए। महिला टीटीई कहती है, ‘फौजी भाई, खड़े हो जाइये।’ इस पर जवान कहते हैं, ‘जिसको बुलाना है, बुला लीजिए।’ इस पर महिला के साथ मौजूद दूसरा टीटीई कहता है, ‘ज्यादा बकवास मत कीजिए। आप कर्मचारी हैं, कर्मचारी की तरह रहिये। एक मिनट में उतार दूंगा.’ इस पर जवान कहते हैं, ‘आप भी कर्मचारी हैं।
