AmritsarPunjab News: आज दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सांसद Amritpal...

Punjab News: आज दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सांसद Amritpal Singh

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को आज दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। दरअसल, अमृतपाल सिंह को कोर्ट से एक दिन की कस्टडी पैरोल मिल गई है। सांसद के वकील एडवोकेट हरजोत सिंह मान ने बताया कि फिलहाल अदालत के पुराने आदेश ही प्रभावी हैं। ऐसे में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए परिवार के साथ रहने की अनुमति दी गई है। एडवोकेट हरजोत सिंह मान ने बताया कि उन्होंने 15 दिनों की कस्टडी पैरोल की मांग की थी, लेकिन सरकार की ओर से केवल एक दिन की ही मंजूरी दी गई है।

उन्होंने इस पर असंतोष जताते हुए कहा कि इसे कोई बहुत बड़ी राहत नहीं कहा जा सकता। मान ने तर्क दिया कि अमृतपाल सिंह करीब 3 साल बाद इतनी दूर डिब्रूगढ़ से पंजाब आ रहे हैं, ऐसे में कम से कम 2 दिन की पैरोल जरूर मिलनी चाहिए थी। उन्होंने भावुक पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी दादी लंबे समय से बिस्तर पर थीं और उनकी यह दिली इच्छा थी कि उनका पोता अमृतपाल सिंह ही उनकी चिता को मुखाग्नि दे। इसके अलावा, सिख धर्म की मर्यादा के अनुसार अंतिम अरदास में शामिल होना भी बेहद जरूरी होता है।

अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए दायर की गई नई अर्जी पर जानकारी देते हुए वकील ने कहा कि 17 तारीख के लिए लगाई गई एप्लीकेशन फिलहाल होल्ड पर है और उस पर अभी सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कल सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर इस अर्जी पर जल्द सुनवाई के लिए फिर से अनुरोध किया जाएगा। अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ से पंजाब लाने की व्यवस्था और खर्च के सवाल पर एडवोकेट मान ने स्पष्ट किया कि उन्हें किस माध्यम से विशेष विमान या चॉपर से लाया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से जेल प्रशासन की है।

उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार जब उन्हें शपथ ग्रहण के लिए लाया गया था, तब विशेष चॉपर की व्यवस्था की गई थी। जहां तक यात्रा और सुरक्षा के खर्च का सवाल है, तो परिवार वहन करने के लिए पूरी तरह तैयार है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक खर्च का कोई एस्टीमेट नहीं दिया गया है। जैसे ही प्रशासन की तरफ से राशि बताई जाएगी, परिवार आदेशानुसार उसे जमा करवा देगा। अंत में वकील हरजोत सिंह मान ने यह भी स्पष्ट किया कि परिवार का यह अटल फैसला है कि दादी का अंतिम संस्कार अमृतपाल सिंह के आने के बाद ही किया जाएगा। इसके साथ ही अमृतपाल सिंह के चाचा और भांजे की पैरोल को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर भी अंतिम फैसला जेल अथॉरिटी को ही लेना है। कुछ समय पहले ही जेल प्रशासन के माध्यम से अमृतपाल सिंह से उनकी बातचीत हुई है और सभी को आज उनके आने का इंतजार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज की शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को...

Jalandhar News: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, अर्जुन राजपूत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता जालंधरः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को...

हरियाणा पवेलियन में सजा एक्सपोर्ट कॉर्नर, प्रदेश से विदेश पहुंचने वाले उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

चण्डीगढ़: देश को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों को अपने...