Haryana Govtसंत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता और श्रम के सम्मान का संदेश...

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : Arti Singh Rao

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को आपसी भाईचारे, प्रेम, समानता, मानवता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं। संत-महापुरुष किसी एक जाति या वर्ग के नहीं होते, बल्कि वे पूरे समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर ही अच्छे समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। राज्य सरकार ओबीसी समाज को शिक्षा, आरक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने तथा केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों और चिकित्सा शिक्षा में ओबीसी आरक्षण जैसे कदमों से समाज को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। हरियाणा में पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में अवसर देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी काम कर रही है। महिलाओं के कल्याण के लिए बजट में किए गए प्रावधानों और पात्र परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य आमजन को राहत देना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फुटबॉल खिलाड़ी का शमशानघाट से शव बरामद, दोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

लुधियानाः अहमदगढ़ के साथ लगते गांव ललताला में संदिग्ध...

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज गोविंद धाम गौशाला,...

खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा...

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार...

Punjab News: फुटबॉल खिलाड़ी का शमशानघाट से शव बरामद, दोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

लुधियानाः अहमदगढ़ के साथ लगते गांव ललताला में संदिग्ध परिस्थितियों में श्मशान घाट में फुटबॉल खिलाड़ी का शव बरामद...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

चंडीगढ़: विधान सभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पंजाब राज्य में विभिन्न वेयरहाउस में ई.वी.एम. मशीनों और वीवीपैट मशीनों की...

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज गोविंद धाम गौशाला, दुलैहड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए।...

खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के युवा खेल गतिविधियों के माध्यम से नशे के...