चंडीगढ़: राज्य चुनाव आयोग द्वारा स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 03/01/इलेक्शंस (एस-2)/एमईबी/2026/176 और 177 दिनांक 23.10.2026 तथा अधिसूचना संख्या 03/01/इलेक्शंस (एस-2)/एमईबी/2026/178 दिनांक 02.11.2026 के अनुपालन में, परिशिष्ट-ए में दिए गए विवरण के अनुसार नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए निम्नलिखित चुनाव कार्यक्रम अधिसूचित किया गया है।
सभी नामांकन पत्रों के साथ निर्धारित शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। यदि उम्मीदवार किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहा है, तो संबंधित राजनीतिक पार्टी का प्राधिकरण पत्र भी संलग्न करना होगा। उम्मीदवारों का केवाईसी (के वाई सी) विवरण जिलों की वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा। ये चुनाव ईवीएमज़ के माध्यम से करवाए जाएंगे।
आयोग द्वारा इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निगम एवं नगर परिषदों के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में, जहां चुनाव होने जा रहे हैं, आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।
