नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी पार्टी अभी के लिए आंदोलन से दूर है परंतु हर मुद्दा वो सोशल मीडिया के जरिए जरुर उठा रहे हैं। इस बार दीपके ने इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी सर्टिफिकेट के साथ कोई इतनी ऊंचे पद पर कैसे रह सकता है। इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिबरान राकाबुमिंग इन दिनों सुर्खियों में रह रहे हैं। उन्होंने फर्जी सर्टिफिकेट के चलते पद से इस्तीफा दिया है। इस पर दीपके ने रिएक्ट किया है। दीपके ने एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट शेयर की है।
फर्जी सर्टिफिकेट इस्तेमाल करना बेशर्मी भरा है
एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट शेयर करते हुए दीपके ने कहा कि – ‘सबसे ऊंचे संवैधानिक पदों में किसी एक पर रहते हुए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण- पत्र का इस्तेमाल करना कितना दयनीय और बेशर्मी भरा है’।
How pathetic and shameless it is to use a fake educational certificate while holding one of the highest constitutional positions.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) November 11, 2026
उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा
रिपोर्ट्स की मानें तो जिबरान ने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडोनेशिया की सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जिबरान ने साल 2024 में चुनाव के दौरान फर्जी हाई स्कूल सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था। 100 से ज्यादा सांसद उनके खिलाफ लामंबद हो गए थे। इसके बाद राका ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा प्रबोवो सुबियांतो को दे दिया है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ कि इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं।
SIR के खिलाफ सीजेपी ने केरल में निकाला था मार्च
सीजेपी ने 7 नवंबर को एसआईआर के खिलाफ केरल में मार्च निकाला था। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। मार्च के दौरान दीपके ने यह कहा कि – इस तिरंगे को फरहाने के लिए मुझे जेल भेज दिया गया। मेरे दोनों भाईयों सौरव और आशु को भी इसे फहराने के लिए जेल भेजा गया। भारत में ये आखिरी बार तब हुआ था जब हम अंग्रेजों के शासन के अधीन थे। सीजेपी के अगले मार्च की अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है हालांकि पार्टी सोशल मीडिया के जरिए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।
