JalandharJalandhar News: हाईवे पर महिला का पीछा कर रहे 2 बाइक सवार...

Jalandhar News: हाईवे पर महिला का पीछा कर रहे 2 बाइक सवार काबू, हुई छित्तर परेड, हथियार बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रामा मंडी हाईवे के पास देर रात हथियारों सहित बाइक सवार 3 युवकों को काबू किया गया। हालांकि एक युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। दरअसल, बाइक सवार दोषी युवक और महिला का पीछा कर उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवक ने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को घेर लिया। इनमें से दो युवकों को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवकों के पास से एक बड़ा तेजधार हथियार (दातर) बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, युवक और महिला मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन लड़के उनका पीछा करने लगे। उनकी हरकतों से परेशान होकर युवक ने आगे जाकर उन्हें रोक लिया और लोगों की मदद से दो को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान सुच्चा पासवान और राहुल के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे डिलीवरी बॉय और पिज्जा पैकिंग का काम करते हैं।

हथियार रखने के बारे में पूछने पर उन्होंने इसे अपनी सुरक्षा के लिए साथ रखने की बात कही। उनकी बाइक के पिछले हिस्से पर नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि आगे पीबी-08-बीएस-1903 नंबर की प्लेट लगी थी। वहीं, तीसरा साथी गौरव निवासी संतोखपुरा पकड़े जाने के डर से पास के एक सुनसान प्लॉट की ऊंची दीवार फांदकर अंदर छिप गया। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों और अंधेरे में उसकी तलाश की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। घटना के बाद पकड़े गए दोनों युवकों को लेकर लोगों में रोष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Heera Medical Store पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार, फिरौती से जुड़ा मामला

तरनतारन: भिखीविंड शहर के खेमकरण रोड पर स्थित 'हीरा...

Jalandhar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में एक की मौत,देखें वीडियो

कैबिन में फंसा चालक जालंधर, ENS: फिल्लौर में नेशनल राजमार्ग...

बड़ा हादसाः ट्रक सहित 23 वाहनों की टक्कर, 14 की मौत, कई भारतीय शामिल, देखें वीडियो

फुजैराहः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में देर...

चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चाकू की...

Punjab News: Heera Medical Store पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार, फिरौती से जुड़ा मामला

तरनतारन: भिखीविंड शहर के खेमकरण रोड पर स्थित 'हीरा मेडिकल स्टोर' पर मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश हमलावरों ने...

Jalandhar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में एक की मौत,देखें वीडियो

कैबिन में फंसा चालक जालंधर, ENS: फिल्लौर में नेशनल राजमार्ग पर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण...

बड़ा हादसाः ट्रक सहित 23 वाहनों की टक्कर, 14 की मौत, कई भारतीय शामिल, देखें वीडियो

फुजैराहः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां भारी ट्रक के...

चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चाकू की नोक पर लूट का विरोध करने पर एक 20 साल...