NationalDiljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट को मिली उड़ाने की धमकी

Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट को मिली उड़ाने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

इंदौर/ ग्वालियर। पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. 15 नवंबर को होने वाले इस इवेंट को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक धमकी भरे मेल में कॉन्सर्ट के स्टेज को IED से उड़ाने की चेतावनी दी गई है. धमकी मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस, भोपाल STF और इंदौर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तकनीकी जांच में मेल भेजने के लिए विदेशी नेटवर्क और VPN के इस्तेमाल के संकेत मिले है। सुरक्षा एजेंसियां अब मेल के सोर्स और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं. ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल पर आया धमकी भरा संदेश NDTV को प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल मिला.

इसमें 15 नवंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के मंच को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी आईईडी लगाकर उड़ाने की धमकी दी गई. मेल में सीधे तौर पर ग्वालियर हाईकोर्ट को निशाना नहीं बनाया गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। विदेशी IP और VPN की जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि ई-मेल भेजने के लिए जिस IP एड्रेस का इस्तेमाल किया गया, वह विदेशी नेटवर्क से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि VPN के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं और यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं पहचान छिपाने के लिए फर्जी IP एड्रेस का इस्तेमाल तो नहीं किया गया. जांच एजेंसियां ई-मेल की डिजिटल ट्रेल, सर्वर डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. धमकी के बाद ग्वालियर पुलिस, भोपाल STF और इंदौर पुलिस के बीच समन्वय बढ़ा दिया गया है. ग्वालियर हाईकोर्ट और न्यायाधीशों के आवासों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. इंदौर पुलिस ने भी पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

‘मैं सुंदर नहीं दिखती हूं, मुझे मर जाना चाहिए’ , NEET छात्रा ने 3 बार किया Suicide Attempt

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

हरियाणा सरकार ने राज्य के सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, वेतन में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सफाई...

ASI ने की आत्महत्या, सर्विस स्टेशन में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

करनालः हरियाणा के करनाल में पुलिस महकमे को झकझोर...

Punjab News: जमीन के विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी, JCB से स्लैब को तोड़ा, देखें CCTV

अमृतसरः कमिश्नरेट के इलाके में जमीन विवाद को लेकर...

Jalandhar News: दिवित और आरव की मौत के बाद भी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक उड़ा रहे कानून की धज्जियां, देखें वीडियो

प्रशासन ने नहीं लिया सबक, ADCP अभी भी कर रहे लोगों से अपील पुलिस के आदेशों के बावजूद कैसे मिल...

‘मैं सुंदर नहीं दिखती हूं, मुझे मर जाना चाहिए’ , NEET छात्रा ने 3 बार किया Suicide Attempt

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही 19 वर्षीय एक छात्रा ने पिछले...

हरियाणा सरकार ने राज्य के सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, वेतन में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के कल्याण की दिशा में कई बड़े कदम उठाते...

ASI ने की आत्महत्या, सर्विस स्टेशन में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

करनालः हरियाणा के करनाल में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। मधुबन पुलिस...