JalandharJalandhar News: मेन बाजार में घर में लगी आग, एक झुलसा, देखें...

Jalandhar News: मेन बाजार में घर में लगी आग, एक झुलसा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंसानियत शर्मसार, मदद के बहाने लड़की का फोन लेकर स्नेचर फरार

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप के मेन बाजार में घर पर आग लग गई। घटना के दौरान व्यक्ति झुलस गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना में परिवार का सामान जलकर राख हो गया। वहीं हादसे में घर जलता देख महिला बिलखिलाकर रोने लगी। इलाका निवासियों द्वारा महिला को सतावना दी जा रही है। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना में झुलसे व्यक्ति ने कहा कि भाई दूज पर घर में दीया जलाने के दौरान यह हादसा हुआ। ज्योत की चिंगारी से घर में आग लग गई। व्यक्ति ने कहाकि तिलक करवाने के बाद घर में मिठाई खाई थी। घटना के दौरान व्यक्ति ने कहा कि आपकी घर पर धुंआ निकल रहा है।

जिसके बाद वह घर की छत पर गए तो देखा कि आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना में बैड, कपड़े, नगदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान इंसानियत उस समय शर्मसार हुई, जब लड़की द्वारा टार्च जगाकर जले सामान को देखा जा रहा था, तभी व्यक्ति उसके पास आया और कहा कि फोन उसे पकड़ाकर वह सामान देख लें। जिसके बाद नौसरबाज फोन लेकर फरार हो गया।

लोगों द्वारा कहा गया कि पहले ही आग लगने से घर का नुकसान हो गया, दूसरी ओर नौसरबाज फोन छीनकर फरार हो गया। इलाका निवासियों ने कहाकि परिवार का पहले ही काफी नुकसान हो गया और दूसरा चोर लड़की का फोन लेकर फरार हो गया। इस दौरान लोगों ने दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जों को लेकर रोष पाया गया। लोगों ने कहाकि कपड़े की मार्केट है और अवैध कब्जों के कारण दमकल विभाग की गाड़ी अंदर तक नहीं पहुंच पाई। दमकल विभाग की टीम को घटना स्थल तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने अवैध कब्जों हटाने को लेकर प्रशासन से कार्रवाई करने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 34 साल पुराने केस में पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा दोषी करार

मोहालीः स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 1992 में रहस्यमय परिस्थितियों...

लतीफ भट समेत 4 खूंखार आतंकियों के पोस्टर जारी, आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है भट

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में सक्रिय बचे-खुचे...

इंसानित शर्मसार : 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

पणजी। गोवा में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित...

Punjab News: Babbar Clinic पर नौजवान की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

ट्रेन चढ़ने से पहले बिगड़ी तबीयत, गलत इंजेक्शन लगाने...

Punjab News: 34 साल पुराने केस में पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा दोषी करार

मोहालीः स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 1992 में रहस्यमय परिस्थितियों में व्यक्ति के बहुप्रचारित अपहरण और लापता होने के मामले...

लतीफ भट समेत 4 खूंखार आतंकियों के पोस्टर जारी, आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है भट

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में सक्रिय बचे-खुचे स्थानीय आतंकियों के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने के...

इंसानित शर्मसार : 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

पणजी। गोवा में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।...

शराब पीने से मना करने पर युवक टंकी पर चढ़ा, भाई के सामने छलांग लगा जीवनलीला की समाप्त, देखें वीडियो

भोपालः भोपाल के गुनगा गांव में शराब पीने से रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। युवक को समझाने...