Nationalशराब पीने से मना करने पर युवक टंकी पर चढ़ा, भाई के...

शराब पीने से मना करने पर युवक टंकी पर चढ़ा, भाई के सामने छलांग लगा जीवनलीला की समाप्त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपालः भोपाल के गुनगा गांव में शराब पीने से रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। युवक को समझाने पर 20 वर्षीय युवक ने टंकी पर चढ़कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने की भरसक कोशिश की, यहां तक कि उसका भाई भी उसे सुरक्षित बचाने के लिए खुद टंकी पर चढ़ गया। युवक ने भाई की आंखों के सामने ही टंकी से छलांग लगा दी। भारी ऊंचाई से जमीन पर गिरते ही गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय शंकर अहिरवार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शंकर को शराब की लत थी और इसी बात को लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। घटना वाले दिन भी परिजनों ने जब उसे शराब पीने से रोका और फटकार लगाई तो वह तैश में आ गया। गुस्से से आगबबूला होकर वह घर से बाहर निकल गया और गांव के समीप बनी पानी की टंकी की सीढ़ियों से चढ़ते सीधे ऊपर जा पहुंचा।

शंकर को टंकी की मुंडेर पर खड़ा देखकर ग्रामीणों और परिजनों के होश उड़ गए। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और नीचे खड़े होकर हाथ जोड़ते उससे नीचे उतरने की गुहार लगाने लगे। इसी दौरान हालात की गंभीरता को देखते शंकर का भाई भी हिम्मत जुटाकर टंकी के ऊपर चढ़ गया। उसने पास पहुंचकर शंकर को समझाने और पकड़कर नीचे लाने की पूरी कोशिश की लेकिन शंकर किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं हुआ। भाई की आंखों के सामने ही उसने एक पल में छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही गुनगा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

इंसानित शर्मसार : 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

पणजी। गोवा में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित...

Jalandhar News: मेन बाजार में घर में लगी आग, एक झुलसा, देखें वीडियो

इंसानियत शर्मसार, मदद के बहाने लड़की का फोन लेकर...

Punjab News: Babbar Clinic पर नौजवान की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

ट्रेन चढ़ने से पहले बिगड़ी तबीयत, गलत इंजेक्शन लगाने...

ट्रेन की मिडिल बर्थ को बना डाला किचन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सूरतः ट्रेन की बर्थ पर किचन जैसा जुगाड़ तैयार...

इंसानित शर्मसार : 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

पणजी। गोवा में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।...

Jalandhar News: मेन बाजार में घर में लगी आग, एक झुलसा, देखें वीडियो

इंसानियत शर्मसार, मदद के बहाने लड़की का फोन लेकर स्नेचर फरार जालंधर, ENS: भार्गव कैंप के मेन बाजार में घर...

Punjab News: Babbar Clinic पर नौजवान की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

ट्रेन चढ़ने से पहले बिगड़ी तबीयत, गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लुधियानाः इस्लाम गंज के अधीन आते बब्बर क्लीनिक में...

Punjab News: पति को भाभी के साथ किया रंगे हाथों काबू, की धुनाई, सिविल अस्पताल में हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब महिला ने पति को अन्य महिला के साथ...