Hocky Champion Trophy 2026
Haryana GovtCM Saini ने ग्रामीण चौकीदारों को दिया दिवाली का तोहफा, बढ़ाया मासिक...

CM Saini ने ग्रामीण चौकीदारों को दिया दिवाली का तोहफा, बढ़ाया मासिक मानदेय

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस और दीपावली के अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों को तोहफा देते हुए उनके मासिक मानदेय को 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार 221 रुपये करने की घोषणा की। इससे प्रत्येक चौकीदार को हर महीने 4 हजार 221 रुपये अधिक मिलेंगे जिससे प्रतिवर्ष उसे 50 हजार रुपये से भी अधिक का फायदा होगा। वर्ष 2014 में ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय केवल 3,500 रुपये मासिक था जो आज बढ़कर 4 गुणा से भी अधिक हो गया है।

नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में राज्यस्तरीय ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीण चौकीदारों के लिए कई और बडी घोषणाएं की जिसमें वार्षिक वर्दी भत्ता 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये, लाठी, बैटरी, सीटी और छाते का वार्षिक भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये, साइकिल भत्ता 3 हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण चौकीदारों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए घोषणा की कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार अब जल-कर्मियों और सफाई-कर्मियों की तर्ज पर ग्रामीण चौकीदारों को ईएसआई यानी कर्मचारी राज्य बीमा का लाभ मिलेगा। इससे बीमारी के समय उन्हें और उनके परिवारों को इलाज की सुविधा मिलेगी। दुर्घटना या दिव्यांगता की स्थिति में भी सहारा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, अब हर चौकीदार हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में भी आएगा। इससे वह बेटे या बेटी की पढ़ाई अथवा शादी या परिवार की मदद की जरूरत में सरकार की योजनाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक हुई आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के...

पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन के पार

चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता...

राज्यपाल ने सर्वोदय बाल आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई

शिमला: राज्यपाल ने बच्चों के साथ हिमाचली नाटी में...

Punjab News: 36 किलो हेरोइन समेत 4 नाबालिग काबू

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

CM Saini के आदेश से एक महीना नि:शुल्क दिखाया जाएगा स्मारक : Anil Vij

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक हुई आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आज यहां आयोग के...

पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन के पार

चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जानकारी दी...

राज्यपाल ने सर्वोदय बाल आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई

शिमला: राज्यपाल ने बच्चों के साथ हिमाचली नाटी में भाग लिया, आपसी प्रेम और सौहार्द के उत्सव में हुए...

Punjab News: 36 किलो हेरोइन समेत 4 नाबालिग काबू

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए...