Hocky Champion Trophy 2026
MogaPunjab News: MLA के आवास पर ED की Raid, विरोध में कार्यकर्ताओं...

Punjab News: MLA के आवास पर ED की Raid, विरोध में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले में आप पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। ईडी की टीम दोसांझ रोड स्थित आइकन फ्लैट पहुंची। जिस समय ईडी की टीम छापा मारने पहुंची अमनदीप अपने घर पर ही मौजूद थी। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों द्वारा विधायक से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे ईडी की टीम डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर पहुंची। सुबह तड़के ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ विधायक के घर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम की ओर से विधायक के पहले रहे फ्लैटों पर भी जांच की गई। कार्रवाई के दौरान घर और फ्लैटों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। बता दें कि डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा पंजाब की महिला विंग की प्रधान भी हैं। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अमनदीप कौर को आप की पहली सूची में मोगा से टिकट मिला है। इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि किस मामले के संबंध में एजेंसी ने यह कार्रवाई की है। न तो ईडी और न ही विधायक के परिवार की ओर से अब तक कोई बयान जारी किया गया है।

वहीं कार्रवाई के विरोध में आप समर्थक विधायक के घर के बाहर जुटे और बीजेपी और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक के करीबी सहयोगियों का आरोप है कि यह छापेमारी उन पर बीजेपी या अकाली दल में शामिल होने का दबाव बनाने के लिए की गई है। उन्होंने इसके लिए जलालाबाद के विधायक रमिंदर सिंह आवला के मामले का हवाला दिया। विधायक के करीबी सहयोगी जगदेव सिंह ने आरोप लगाया कि अकाली दल और बीजेपी, दोनों के पास मोगा से चुनाव मैदान में उतारने के लिए कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है, चाहे वे मिलकर लड़ें या अलग-अलग।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई,4 वाहनों के चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ जिला...

अमेरिका के Midterm Election में छाए भारतीय, पिया डांडिया समेत इन लोगों को मिली जीत

नई दिल्ली: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन का परिणाम आना...

Jalandhar News: डिवाइडर से टकराकर GT Road पर पलटा दूध से भरा वेरका कैंटर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में जीटी रोड पर वेरका दूध...

खेत में सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कुत्ते से कटवाने का भी आरोप

ऊना। पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत मवां सिंधियां गांव...

हाई-स्पीड ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 69 लोगों की मौत

मैड्रिड। मैड्रिड के दक्षिण में हाई-स्पीड ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई,4 वाहनों के चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ जिला पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के...

अमेरिका के Midterm Election में छाए भारतीय, पिया डांडिया समेत इन लोगों को मिली जीत

नई दिल्ली: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन का परिणाम आना शुरु हो गया है। इस चुनाव का असर अब भारत...

Jalandhar News: डिवाइडर से टकराकर GT Road पर पलटा दूध से भरा वेरका कैंटर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में जीटी रोड पर वेरका दूध से भरा कैंटर सड़क पर पलट गया। मिली जानकारी के...

खेत में सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कुत्ते से कटवाने का भी आरोप

ऊना। पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत मवां सिंधियां गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट...