Hocky Champion Trophy 2026
Nationalअभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से दु:खद खबर सामने आई है। ‘बंधन सात जन्मों का’ ‘धूम मचाओ धूम’ और ‘महिसागर’ जैसे टीवी शो में काम करने वाले अभिनेता अनुज ठाकुर का 27 अक्टूबर को 33 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सोते समय उन्हें दौरे (सीज़र) पड़े थे। उनके अचानक निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने की।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक श्रद्धांजलि पोस्ट की। रूपेश ने उनके साथ बिताए लंबे समय को याद किया और कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि उन्होंने उस व्यक्ति को खो दिया है, जिसे वे अपने छोटे भाई की तरह मानते थे। अपनी यादें साझा करते हुए रूपेश ने लिखा, “अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं हो। तुम सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि मेरे छोटे भाई जैसे थे।

हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स की योजना बनाई थी। मुझे आज भी याद है कि कैसे मैंने तुम्हारे शुरुआती दिनों के संघर्ष और तुम्हारे पूरे सफर को देखा था। जिंदगी सच में अनिश्चित है। यह मानना ​​बहुत दुखद है कि तुम इतनी जल्दी चले गए। यह खबर सच नहीं लग रही। भाई, तुम्हें हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।” अलार्म बजता रहा, लेकिन नहीं उठे अनुज खबरों के अनुसार, सोते समय अनुज को दौरे पड़े थे। बताया जा रहा है कि सुबह 4:30 बजे का अलार्म बजने के बाद जब उनकी मां उन्हें जगाने गईं, तब उन्हें पता चला कि अनुज का निधन हो चुका है।

अनुज ठाकुर की जीवनशैली काफी अनुशासित थी और वह अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान रखते थे। वह रोजाना सुबह 4:30 बजे उठकर जॉगिंग और एक्सरसाइज किया करते थे। हादसे वाले दिन जब सुबह 4:30 बजे उनका अलार्म बजता रहा और वह नहीं उठे, तो उनकी मां उन्हें जगाने कमरे में गईं। वहां उन्होंने देखा कि अनुज की सांसें थम चुकी थीं। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री के कई लोग सदमे में हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

देसी शराब की बोतलों सहित व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के...

सांई रोड़ के चौड़ीकरण और नालियां का निर्माण कार्य तेज

वाटर टैंक से दावत चौक तक नाली निर्माण 90...

हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों...

देसी शराब की बोतलों सहित व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को...

सांई रोड़ के चौड़ीकरण और नालियां का निर्माण कार्य तेज

वाटर टैंक से दावत चौक तक नाली निर्माण 90 प्रतिशत पूरा बद्दी। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने...

Jalandhar News: Singer Jasbir Jassi बोले- पुत्र मरे नहीं भूलदे, चाहे होकर मरण फकीर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आज...

नायाब सैनी बोले- राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती, लेकिन हम सभी जनता के प्रतिनिधि, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक राहें और विचारधाराएं अलग हो सकती...