LudhianaPunjab News: गुरुद्वारे के गेट पर नौजवान ने चलाई गोलियां, प्रमुख के...

Punjab News: गुरुद्वारे के गेट पर नौजवान ने चलाई गोलियां, प्रमुख के नाम फेंकी धमकी भरी चिट्‌ठी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जगराओं के गांव गगड़ा में गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर एक बदमाश ने गोलियां चलाईं। बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। फायरिंग करने के बाद उसने गेट पर धमकी भरी चिट्ठी फेंकी। इसका वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश द्वारा 2 राउंड फायर किए गए। दरअसल, देर रात एक बदमाश गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी पहुंचता है। पहले वह गेट के अंदर चिट्ठी फेंकता है। इसके बाद इधर-उधर देखकर गन निकालता है। फिर वह गोली चलाने के लिए पिस्तौल तान देता है। इसके बाद वह रुककर गन चेक करता है।

इस दौरान उसके हाथ से गन गिर जाती है। वह उसे उठाता है और दोबारा गोलियां चलाने की कोशिश करता है। वह दो-तीन बार बंदूक चेक करता है। इसके बाद दो राउंड फायर करके भाग जाता है। अकाली दल बादल के वर्कर गुरिंदर सिंह रूमी ने सोमवार देर रात करीब 12 बजे फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर अज्ञात लोगों ने 2 फायर किए और एक चिट्ठी फेंककर फरार हो गए। चिट्ठी में गुरुद्वारा साहिब के मुखी बाबा अमरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह रूमी और जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के खिलाफ अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था।

चिट्ठी में आरोप लगाया गया कि गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल बादल और भाजपा से जुड़े लोगों के आने पर उन्हें सिरोपा भेंट किए जाते हैं। इसी बात को लेकर बाबा अमरजीत सिंह और गुरिंदर सिंह रूमी को निशाना बनाते हुए धमकियां दी गईं। चिट्ठी में कथित तौर पर धमकी दी गई कि दोनों को चुनाव से पहले जान से मार दिया जाएगा। हालांकि, चिट्ठी लिखने वालों की पहचान और फायरिंग के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गुरुद्वारा साहिब के गेट पर फायरिंग करने वाले कौन थे और इस घटना के पीछे किसका हाथ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं...

Punjab News: LIG फ्लैट में तस्करों पर की Raid को लेकर ACP ने किए खुलासे, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम...

Punjab News: 20 किलो हेरोइन, 14 पिस्तौल सहित 7 गिरफ्तार, IG भुल्लर ने किए खुलासे, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों...

ट्रैक्टर रिपेयरिंग और पेंट की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालौनः उरई शहर के कोंच बस स्टैंड क्षेत्र में...

देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं अतंरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए...

Punjab News: LIG फ्लैट में तस्करों पर की Raid को लेकर ACP ने किए खुलासे, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 32 समराला चौक के पास एलआईजी फ्लैट पर...

Punjab News: 20 किलो हेरोइन, 14 पिस्तौल सहित 7 गिरफ्तार, IG भुल्लर ने किए खुलासे, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7...

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने धरा रौद्र रूप, स्कूल बंद, कई राज्यों में Red Alert जारी, देखें वीडियो

नई दिल्ली: चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम...