Haryana Govtसंत परंपरा ने समाज को सदैव प्रेम, करुणा व मानवता का मार्ग...

संत परंपरा ने समाज को सदैव प्रेम, करुणा व मानवता का मार्ग दिखाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि भारत की समृद्ध संत परंपरा ने सदैव समाज को प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का मार्ग दिखाया है। संतों की वाणी और विचार हमें यह सिखाते हैं कि सच्ची आध्यात्मिकता केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा, परस्पर सम्मान और समाज के समग्र कल्याण में निहित है।

राज्यपाल असीम कुमार घोष रविवार को रोहतक में टिकाणा संत बाबा सांवल शाह आश्रम के बाबा प्रेमदास की स्मृति में आयोजित वार्षिक यज्ञ संगम एवं भंडारे के पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं, आयोजकों और साधु-संतों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत राघवेंद्र भारती ने राज्यपाल महोदय, उपस्थित संत समाज, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने हरियाणा में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा निरंतर की जा रही निस्वार्थ मानव सेवा और कल्याणकारी कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने आश्रम द्वारा पूज्य संतों के सान्निध्य में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि पानीपत में आयोजित यात्रा को 5,000 से अधिक लोगों का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशा मुक्ति व सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग देने की अपील की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गन्ने के कई खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जिले के गांव धेसियां में गन्ने के पांच खेतों...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Jalandhar News: युवक के मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

जालंधर: मकसूदां के नंदनपुर रोड पर रहने वाले नरिंदर...

Punjab News: गन्ने के कई खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जिले के गांव धेसियां में गन्ने के पांच खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब को शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित...