लुधियानाः जिले के मॉडल टाउन स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई मेकअप आर्टिस्ट और उनकी दोस्त के साथ चोरी हो गई। अज्ञात चोर ने पार्किंग में खड़ी एक्टिवा का लॉक तोड़कर डिक्की से दो पर्स चोरी कर लिए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी चोरी को अंजाम देता नजर आ रहा है।
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक संदिग्ध व्यक्ति कंधे पर बैग टांगकर पार्किंग एरिया में आता है। वह पहले एक्टिवा के आसपास घूमकर रेकी करता है। इसके बाद वह मौका देखकर कविता की एक्टिवा का लॉक तोड़ देता है और डिक्की खोलकर उसमें रखे दोनों पर्स निकाल लेता है। शातिर चोर दोनों पर्स अपने बैग में डालकर वहां से फरार हो जाता है।
मेकअप आर्टिस्ट कविता ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी दोस्त के साथ गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने गई थीं। इसी दौरान यह वारदात हुई। गुरुद्वारा साहिब जैसी पवित्र जगह पर चोरी की घटना से लोगों में भारी रोष है। फिलहाल, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
