AdvertisementPunjab Government
Unaहरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री...

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक ही स्थान पर होगी ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग की सुविधा, रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित हो रहा न्यू हरोली

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का शिलान्यास किया। इस स्टेशन का निर्माण नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने से वाहनों की फिटनेस जांच और पासिंग आधुनिक मशीनों के माध्यम से होगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एटीएस में भारी वाहनों, हल्के वाहनों, तीनपहिया और दोपहिया वाहनों की फिटनेस जांच के लिए तीन टेस्टिंग लेन बनाई जाएंगी। इस स्थान पर ट्रैफिक पार्क पहले ही बनाया जा चुका है, जहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। अब एटीएस शुरू होने के बाद इसी स्थान पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, दोनों की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को एक ही स्थान पर दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को न्यू हरोली के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट और 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसी क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, जिला न्यायालय, उद्योग कार्यालय, इनडोर स्टेडियम और मेला ग्राउंड बनाने की भी योजना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से यह क्षेत्र विकास और आधुनिक सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में उभरेगा। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के निर्माण में लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन, टेस्टिंग लेन, निरीक्षण क्षेत्र, कार्यालय, प्रतीक्षालय, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, HRTC द्वारा स्टेशन के संचालन के लिए आवश्यक मशीनरी, तकनीकी उपकरण, नियंत्रण प्रणाली, सॉफ्टवेयर, सीसीटीवी और संबंधित तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, एसटीए सदस्य अशोक ठाकुर, सुभद्रा चौधरी, विनोद कुमार बिट्टू, पूर्व प्रधान रोड़ा पंचायत शारदा,एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी हरोली मोहन रावत, HRTC के मंडलीय प्रबंधक तकनीकी पवन शर्मा, DM हमीरपुर राज कुमार, एक्सईएन बीएसएम एंड डीए कमल शर्मा, आरएम ऊना राजेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नितिन कुमार, जल शक्ति विभाग के पुनीत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दिनदहाड़े महिला की बालियां झपट बाइक सवार फरार, देखें CCTV

मोहालीः डेराबस्सी में लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम...

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र...

शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पुनर्निर्मित मंदिर में की...

Jalandhar News: Birthday Party में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग...

हिमाचल पुलिस में LHC संदीप सिंह बने ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’

जुन्गा स्थित प्रथम HPAP बटालियन में उत्कृष्ट सेवाओं के...

Punjab News: दिनदहाड़े महिला की बालियां झपट बाइक सवार फरार, देखें CCTV

मोहालीः डेराबस्सी में लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में दिनदहाड़े लूट की एक...

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। एआई के दौर...

शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पुनर्निर्मित मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ऊना,सुशील पंडित:...

Jalandhar News: Birthday Party में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां, पार्टी में की गई...