नई दिल्ली: देश की राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अभी भी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चल रहा है। अब इसी के बीच कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोमवार को INDIA गठबंधन और देश के युवाओं के साथ सड़क पर उतरने की घोषणा कर दी है।
Read In English: https://encounternews.in/india/rahul-gandhi-calls-india-bloc-protest-on-october-12-congress-asks-mps-to-stay-in-delhi/
एक्स पर शेयर की जानकारी
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – अमित शाह की दिल्ली पुलिस खुद तो गुंडागर्दी पर उतर ही आई है। RSS-BJP के असली गुंडो को भी महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट और बढ़ावा दे रही है। जैसा मैंने कहा था कि – मोगैंबो मोदी और उसकी सरकार जितना दबाएगी जेन-जी और छात्रों का गुस्सा उतना ही ज्यादा बढ़ेगा।
अमित शाह की दिल्ली पुलिस खुद तो गुंडागर्दी पर उतर ही आई – RSS-BJP के असली गुंडों को भी महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट और बढ़ावा दे रही है।
जैसा मैंने कहा था, Mogambo Modi और उसकी सरकार जितना दबाएगी, Gen Z और छात्रों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।
सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस, पूरा INDIA गठबंधन और देश के युवा बड़ी संख्या में एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। और इस बार भी आवाज़ पूरे देश में गूंजेगी – पहले से कहीं ज़्यादा।
@AmitShah, जितनी पुलिस लानी है, 10 हज़ार, 20 हज़ार, 40 हज़ार, ले आइए। BJP-RSS के जितने गुंडे बुलाने हैं, बुला लीजिए।
हम डरने वाले नहीं हैं। पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है!
सोमवार को हम मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेंगे और मांग करेंगे कि जब दिल्ली की सड़कों पर संविधान को तार-तार किया जा रहा है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, तब कानून के संरक्षक आंखों पर पट्टी डाल कर नहीं बैठ सकते।
संविधान की धज्जियां उड़ेंगी और हम चुप बैठेंगे? ऐसा हरगिज़ नहीं होगा। जवाबदेही तय करवाकर रहेंगे!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
सरकार को दी राहुल गांधी ने सरेआम चुनौती
राहुल गांधी ने ऐलान कर दिया है कि उनके साथ मंगलवार को कांग्रेस के साथ-साथ पूरा INDIA गठबंधन और देश के युवा भी बड़ी संख्या में एक बार फिर से सड़कों पर उतरेंगे। इस बार आवाज सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में गूंजेगी और पहले से कही ज्यादा। उन्होंने अमित शाह पर भी निशाना साधा और लिखा कि जितनी पुलिस लेकर आनी है 10 हजार 20 हजार ले आइए। बीजेपी-आरएसएस के जितने गुंडे बुलाने है बुला लीजिए हम डरने वाले नहीं है।
पीछे हटने वाले नहीं है। ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है। सोमवार को हम मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेंगे और यह मांग करेंगे कि जब दिल्ली की सड़कों पर संविधान को तार-तार किया जा रहा है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है तब कानून के संरक्षक आंखों पर पट्टी डाल कर नहीं बैठ सकते। संविधान की धज्जियां उड़ेंगी और हम चुप बैठेंगे? ऐसा हरगिज नहीं होगा। जवाबदेही हम तय करके ही रहेंगे।
