AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtराज्यपाल ने विज्ञान, नवाचार और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने...

राज्यपाल ने विज्ञान, नवाचार और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने का किया आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और समाज की आवश्यकताओं के बीच समन्वय को मजबूत करने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर में आयोजित शिक्षा महाकुंभ अभियान के छठे संस्करण को संबोधित किया।

इस अभियान में संस्करण का विषय विज्ञानमय भारत-विकसित भारत है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का आधार वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान की संस्कृति, नवाचार और वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान करने की क्षमता पर आधारित होना चाहिए।

अनुसंधान से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को इंगित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वैज्ञानिक खोजों और तकनीकी प्रगति का लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होना चाहिए, दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सहायता मिलनी चाहिए तथा जल एवं ऊर्जा संरक्षण, आपदा प्रबंधन के सुदृढ़ीकरण और पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित होना चाहिए।

विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन की आवश्यकता पर बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग प्रकृति के साथ बेहतर संतुलन स्थापित करने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाने के लिए आयोजकों और सहयोगी संस्थानों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा महाकुंभ 6.0 ज्ञान से नवाचार, नवाचार से समाधान और समाधान से राष्ट्र निर्माण की दिशा में सार्थक योगदान देगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में...

देश के हालात को लेकर सोनम वांगचुक ने जताई चिंता, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

नई दिल्लीः दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के...

Jalandhar News: पुलिस ने 17 नशा तस्करों को किया काबू, 515 ग्राम हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस थानों...

ऊना में पीरनिगाह मंदिर के पास दर्दनाक हादसा : बाइक रेहड़ा पलटने से 3 साल के पोते व दादी की मौत, 6 घायल

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा...

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार मंदिर...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जल शक्ति...