AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar के सट्टेबाज मोनू के घर रेड का मामलाः प्राइवेट गाड़ी में...

Jalandhar के सट्टेबाज मोनू के घर रेड का मामलाः प्राइवेट गाड़ी में आरोपियों को लेकर पुलिस फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाड़ी के मालिक ने लगाई इंसाफ की गुहार, विवादों में घिरी पुलिस

जालंधरः फगवाड़ा गेट में सट्टेबाजी के मामले में पुलिस ने दो दिन पहले मोनू के घर पर रेड की थी। इस दौरान पुलिस ने घर से कंप्यूटर, 4 मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया था। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को राउंडअप भी किया था।

इस मामले में आज थाना नंबर 3 की पुलिस द्वारा मोनू समेत अन्य आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए प्राइवेट गाड़ी में ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर गाड़ी के मालिक जश्नदीप सिंह ने अपनी बात रखी और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

पुलिस कर्मियों ने मांगी थी गाड़ी
जश्नदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मुलाजिमों ने उनसे कहा कि उन्हें पुलिस के एक आरोपी को ले जाने के लिए गाड़ी की जरूरत है। जश्नदीप सिंह के अनुसार, कुछ समय बाद कुछ अन्य पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने उनके ड्राइवर को गाड़ी से उतार दिया और खुद गाड़ी लेकर चले गए।

गाड़ी में रखे थे जरूरी कागजात
गाड़ी के मालिक ने बताया कि उनकी गाड़ी के अंदर जरूरी कागजात रखे हुए थे। ऐसे में गाड़ी को इस तरह लेकर जाने से उन्हें परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी गाड़ी के साथ किसी भी तरह की कोई घटना होती है या गाड़ी को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।

जश्नदीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने इस मामले को लेकर मीडिया को बयान देने की बात कही। इस पर कांस्टेबल अमरजीत ने उनसे कहा कि वह मीडिया को बाइट दे सकते हैं और इसमें कोई परेशानी नहीं है।

थाना नंबर 3 के एसएचओ जगदीश लाल से एनकाऊंटर के पत्रकार ने फोन पर बात की तो उन्होंने ने प्राइवेट गाड़ी का पुलिस मुलाजिमों द्वारा इस्तेमाल करने से मना कर दिया। लेकिन जब पत्रकार ने कहा कि उसके पास पीड़ित का वीडियो मौजूद है तो थाना प्रभारी ने मामले को लेकर कोप्रेट करने की दुहाई देने लगा।

फिलहाल, यह मामला प्राइवेट गाड़ी में आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जाने और गाड़ी के मालिक की ओर से जताई गई चिंता को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में...

देश के हालात को लेकर सोनम वांगचुक ने जताई चिंता, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

नई दिल्लीः दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के...

Jalandhar News: पुलिस ने 17 नशा तस्करों को किया काबू, 515 ग्राम हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस थानों...

ऊना में पीरनिगाह मंदिर के पास दर्दनाक हादसा : बाइक रेहड़ा पलटने से 3 साल के पोते व दादी की मौत, 6 घायल

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा...

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार मंदिर...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जल शक्ति...