AdvertisementPunjab Government
Nationalशारजाह के पास तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, जहाज पर सवार भारतीय...

शारजाह के पास तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, जहाज पर सवार भारतीय नाविक सुरक्षित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पास शारजाह एंकरेज में कच्चे तेल के टैंकर एमटी जेम नंबर 2 पर ड्रोन से हमला किया गया। पनामा के ध्वज वाले जहाज पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी। जहाज पर 9 अक्टूबर को हमला हुआ था।

सोनोवाल ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज की प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।

खाड़ी क्षेत्र और काला सागर में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों के बीच भारत ने समुद्री सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने की पहल की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेयरर्स’ की शुरुआत की गई है।

इस समूह का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र से जुड़े देशों को एक मंच पर लाकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए नाविकों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान शुरू किए समूह की पहली बैठक न्यूयॉर्क में हुई। इसकी सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसलो न्यांती ने की। बैठक में 25 देशों ने हिस्सा लिया।

भारत और लाइबेरिया ने संयुक्त बयान जारी कर खाड़ी क्षेत्र और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। दोनों देशों ने कहा कि समुद्री व्यापार को प्रभावित करने और निर्दोष लोगों की जान को खतरे में डालने वाले ऐसे हमले पूरी तरह अनुचित हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत दुनिया में नाविकों की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। ऐसे में व्यापारिक जहाजों पर होने वाले हमलों को तत्काल रोकना बेहद जरूरी है। समुद्री मार्गों की सुरक्षा केवल अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए ही नहीं, बल्कि नाविकों की जान बचाने और वैश्विक आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: विदेशी राइफल और 15 किलो अफीम सहित 4 गिरफ्तार, IG भुल्लर का खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में...

Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, कई घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर...

बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर ईंटों और पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के जगतपुर इलाके में स्कूल जा...

भारत में स्टारलिंक को नहीं मिली मंजूरी, Mukesh Ambani पर Elon Musk ने साधा निशाना

टेक्नोलॉजी: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के...

Punjab News: विदेशी राइफल और 15 किलो अफीम सहित 4 गिरफ्तार, IG भुल्लर का खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में अमृतसर ग्रामीण...

Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, कई घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर पुलिस ने गढ़ा इलाके में CASO ऑपरेशन चलाया। इस दौरान...

Jalandhar News: जगदंबे सहित 3 मेडिकल स्टोर, 2 पार्क और नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस और सेहत विभाग की Raid, एक काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने 3 मेडिकल...

बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर ईंटों और पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के जगतपुर इलाके में स्कूल जा रही एक महिला और उसकी बेटी पर तीन लोगों ने...