AdvertisementPunjab Government
Nationalदीपके, ध्रुव राठी, रत्ना सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, अभिजीत का...

दीपके, ध्रुव राठी, रत्ना सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, अभिजीत का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः जंतर-मंतर प्रोटेस्ट अभी शुरू भी नहीं हुआ कि कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े चेहरे हिरासत में लिए जाने लगे। सबसे पहले ध्रुव राठी के हिरासत में लिए जाने की खबर आई थी। अब कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह भी हिरासत में ले ली गई हैं। वहीं अब अभिजीत को दिल्ली पुलिस ने IGI एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया। इस दौरान उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी डिटेन किया गया है। इस दौरान दीपके ने कहा कि उनके साथियों को हिरासत में ले लिया गया है, हम डरने वाले नहीं हैं। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को प्रस्तावित प्रदर्शन में पुलिस की परमिशन नहीं मिलने के बावजूद सीजेपी प्रदर्शन पर अड़ी हुई है। अभिजीत दीपके जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे, पुलिस पहले ही उनका इंतजार कर रही थी।

अभिजीत दीपके सीजेपी के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो पुलिस टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। दीपके ने कहा कि मैं अरेस्ट होने की आया हूं। उनके नहीं मानने पर पुलिस ने दीपके सहित तीनों को एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया। दीपके ने कहा कि यह इमरजेंसी जैसा है… युवाओं को डिटेन करने के लिए फ्लाइट में ही पुलिस पहुंच गई। इससे सरकार की हताशा और डर का पता चलता है।

इस बीच दीपके का फ्लाइट से एक वीडियो भी सामने आया है। दीपके ने वीडियो में कहा कि सभी को हिरासत में ले लिया गया है। हम भी देखते हैं। इससे पहले मुंबई से दिल्ली रवाना होने से पहले दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि पीएम मोदी ने हमारे विरोध प्रदर्शन के शुरू होने से पहले ही हार मान ली है। प्रदर्शनकारियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई और दिल्ली को बंद करने जैसे कदम ताकत की नहीं, बल्कि ऐसे नेता के डर की निशानी हैं, जो अपनी ही जनता से घबराया हुआ है।”

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राजधानी के सभी 15 जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले 600 से अधिक लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि 150 प्रदर्शनकारी नयी दिल्ली इलाके से अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिए गए हैं। नयी दिल्ली के पूरे इलाके में पुलिस प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: विदेशी राइफल और 15 किलो अफीम सहित 4 गिरफ्तार, IG भुल्लर का खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में...

Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, कई घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर...

बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर ईंटों और पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के जगतपुर इलाके में स्कूल जा...

भारत में स्टारलिंक को नहीं मिली मंजूरी, Mukesh Ambani पर Elon Musk ने साधा निशाना

टेक्नोलॉजी: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के...

Punjab News: विदेशी राइफल और 15 किलो अफीम सहित 4 गिरफ्तार, IG भुल्लर का खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में अमृतसर ग्रामीण...

Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, कई घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर पुलिस ने गढ़ा इलाके में CASO ऑपरेशन चलाया। इस दौरान...

Jalandhar News: जगदंबे सहित 3 मेडिकल स्टोर, 2 पार्क और नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस और सेहत विभाग की Raid, एक काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने 3 मेडिकल...

बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर ईंटों और पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के जगतपुर इलाके में स्कूल जा रही एक महिला और उसकी बेटी पर तीन लोगों ने...