AdvertisementPunjab Government
Nationalकिश्तवाड़ हमले में पाकिस्तान का हाथ, NIA ने पेश की 535 पन्नों...

किश्तवाड़ हमले में पाकिस्तान का हाथ, NIA ने पेश की 535 पन्नों की चार्जशीट, तीन आतंकी नामजद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मूः किश्तवाड़ के छात्रू क्षेत्र में आतंकी हमले की जांच में एनआईए ने आतंकियों के मददगार मनीर अहमद और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में मारे गए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को आरोपित बनाया है। इस वर्ष 22 फरवरी को यह हमला हुआ था और करीब पांच माह की जांच के बाद आतंकी साजिश के तार पाकिस्तान तक जुड़े मिले। जांच एजेंसी ने जम्मू की विशेष अदालत में 535 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है।

मुठभेड़ में मारे आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर पाकिस्तान निवासी सैफुल्लाह कश्मीरी भी शामिल था वह कई अन्य नामों से भी जाना जाता था। वह नागरिकों व सुरक्षाबल पर हमले में शामिल रहा है। जांच एजेंसी के अनुसार मारे तीनों आतंकी कश्मीर टाइगर्स के अजराइल समूह से जुड़े थे और किश्तवाड़ के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में सक्रिय थे। कश्मीर टाइगर्स को जैश का मुखौटा संगठन बताया जाता है।

एनआईए की जांच में सामने आया कि छात्रू के नैदगाम निवासी मनीर अहमद ने आतंकियों को पनाह देने और उनकी गतिविधियों में मदद करने में भूमिका निभाई। इन आतंकियों पर किश्तवाड़ के पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप हैं।

एजेंसी ने मनीर अहमद के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। वहीं, अन्य आरोपितों के खिलाफ भारत के विरुद्ध युद्ध छेड़ने और साजिश रचने से जुड़े कानूनी प्रविधान भी आरोपपत्र में शामिल किए गए हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए थे। यह समूह क्षेत्र में कई ऐसे हमलों में कथित तौर पर शामिल रहा है, जिनमें सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय नागरिकों की जान गई। करीब 5 माह तक चली जांच के दौरान एजेंसी ने हमले के पीछे की साजिश, आतंकियों के नेटवर्क और स्थानीय स्तर पर उन्हें कथित तौर पर मिली मदद की पड़ताल की। अब अदालत में आरोप पत्र के आधार पर मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जबकि जांच एजेंसी हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: विदेशी राइफल और 15 किलो अफीम सहित 4 गिरफ्तार, IG भुल्लर का खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में...

Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, कई घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर...

बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर ईंटों और पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के जगतपुर इलाके में स्कूल जा...

भारत में स्टारलिंक को नहीं मिली मंजूरी, Mukesh Ambani पर Elon Musk ने साधा निशाना

टेक्नोलॉजी: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के...

Punjab News: विदेशी राइफल और 15 किलो अफीम सहित 4 गिरफ्तार, IG भुल्लर का खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में अमृतसर ग्रामीण...

Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, कई घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर पुलिस ने गढ़ा इलाके में CASO ऑपरेशन चलाया। इस दौरान...

Jalandhar News: जगदंबे सहित 3 मेडिकल स्टोर, 2 पार्क और नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस और सेहत विभाग की Raid, एक काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने 3 मेडिकल...

बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर ईंटों और पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के जगतपुर इलाके में स्कूल जा रही एक महिला और उसकी बेटी पर तीन लोगों ने...