AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: ATM Card बदलकर ठगी करते 2 काबू, जमकर की धुनाई,...

Punjab News: ATM Card बदलकर ठगी करते 2 काबू, जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के पखोवाल रोड इलाके में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सामने आए हैं जिनमें आरोपी को लोग जुतो से पिट रहे है और पुछताछ कर रहे है। वीडियो में आरोपी जमीन पर लेटा हुआ है और लोगों की पिटाई के कारण उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। आस-पास खड़ी गुस्साई भीड़ उसे पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी कबूल करता है कि वे दो लोग थे जिनमें से उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया है।

भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति कैमरे के सामने एक पर्स दिखाता है जो आरोपी के पास से मिला है और उसमें बहुत सारे अलग-अलग एटीएम कार्ड भरे हुए हैं। जब लोग आरोपी से पूछते हैं कि वे लोगों को कैसे ठगते हैं तो वह बताता है कि वे हाथ की सफाई से कार्ड बदल देते हैं। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जब वह एटीएम से पैसे निकालने गया था तब वहां पहले से ही ये लोग मौजूद थे। वहां मौजूद दो मशीनों में से एक एटीएम खराब था और जब पीड़ित ने काम कर रहे एटीएम में अपना कार्ड डाला तो वहां खड़े आरोपियों ने पीड़ित की मदद करने की कोशिश की लेकिन पीड़ित ने उन्हें मना कर दिया।

जब पीड़ित मशीन में अपना पिन डाल रहा था तो आरोपी उसके बिल्कुल पीछे आकर खड़े हो गए। पीड़ित के मना करने के बावजूद आरोपियों ने पीछे से मोबाइल के जरिए पिन का वीडियो बनाने की कोशिश की।जैसे ही पीड़ित ने उन्हें वीडियो बनाते देखा उसने एक आरोपी को पकड़ लिया और उससे सवाल किया। पकड़े जाने पर दूसरा साथी वहां से भाग निकला लेकिन पीड़ित ने एक को वहीं दबोच लिया और बाद में आस-पास के दुकानदारों को बुला लिया।

पीड़ित ने इनके ठगी करने का तरीका समझाते हुए बताया कि ये लोग पहले पिन देख लेते हैं और फिर मदद करने के बहाने व्यक्ति के हाथ से कार्ड लेकर उसे हूबहू वैसा ही कोई दूसरा कार्ड थमा देते हैं। आरोपी के पास से जो पर्स मिला है उसमें दर्जनों एटीएम कार्ड मौजूद हैं। पीड़ित ने यह भी बताया कि उससे पहले एटीएम में आए दो अन्य लोगों की भी इन ठगों ने मदद की थी और हो सकता है कि उन दोनों के कार्ड भी इन्होंने बदल लिए हों।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 20 जगहों पर पुलिस की दबिश, नशीले पदार्थ सहित 12 काबू, देखें वीडियो

पटियालाः शहर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम...

Highway पर भीषण हादसा, कैंटर और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

हापुड़: यूपी के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में...

Punjab News: मंडी में आढ़तियों को हलका प्रभारी और चेयरमैन ने दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब भर की अनाज मंडी में धान खरीद शुरू हो गई है। वहीं दीनानगर से आम आदमी पार्टी...

Punjab News: 20 जगहों पर पुलिस की दबिश, नशीले पदार्थ सहित 12 काबू, देखें वीडियो

पटियालाः शहर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहह पुलिस द्वारा 20 जगहों पर CASO ऑपरेशन चलाया...

Highway पर भीषण हादसा, कैंटर और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

हापुड़: यूपी के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे...

Jalandhar News: नवरात्र को लेकर बाजार में लगी रौनक, मां के लिए ब्राइडल लहंगे की बढ़ी डिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ रविवार को शारदीय नवरात्र का आगाज...