AdvertisementPunjab Government
Nationalप्रोटेस्ट से पहले धारा-163 लागू, 28 ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद

प्रोटेस्ट से पहले धारा-163 लागू, 28 ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रस्तावित प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। वहीं प्रशासन अलर्ट पर मौजूद है। दरअसल, पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है। दरअसल, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर को सीजेपी नेता सौरभ दास की तरफ से एक लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि वो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करेंगे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह लेटर करीब 10 दिन पहले देना चाहिए था और पहले भी प्रोटेस्ट के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया था।

उन्होंने लिखकर भी दिया था कि नियमों का पालन नहीं किया गया था। लिहाजा उन्हें इसकी परमिशन नहीं दी गई। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को फिर भी सीजेपी द्वारा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इसी को लेकर दिल्ली जाने वाली 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। वहीं, दिल्ली मेट्रो ने 57 स्टेशनों को बंद रखा है। शुक्रवार दोपहर दिल्ली पुलिस की ओर से नागरिकों के नाम एक ओपेन लेटर शेयर किया गया है। पुलिस ने जनता को संबोधित करते हुए लिखा है कि हर यूनिफॉर्म और हर ओपिनियन और राय से परे हम सबसे पहले इंसान हैं। दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है।

ऐसे में नई दिल्ली इलाके में बिना पूर्व अनुमति के 5 या उससे अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने, जुलूस निकालने, धरना-प्रदर्शन या नारेबाजी करने पर पूरी तरह से रोक है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों (CAPF) के जवानों को तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर कई मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखे गए हैं और रास्तों में बदलाव किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते 9 और 10 अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश हैं। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों या सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अनुसूचित जातियों के 71 लाभार्थियों को 1.52 करोड़ रुपये के ऋण एवं सब्सिडी सहायता मिली

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के आर्थिक सशक्तीकरण...

Jalandhar News: Civil Hospital की Ambulance का हाल-बेहाल, जोखिम में डाली मरीज की जान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के दावों की पोल खुलती...

BRO के महानिदेशक ने राज्यपाल से की मुलाकात

शिमला: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल...

Jalandhar News: बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण की बरसी पर भाई ने किए खुलासे, ठुकराई करोड़ों की ऑफर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का 9 अक्टूबर 2025 निधन हो गया था। वरिंदर सिंह घुम्मण को...

अनुसूचित जातियों के 71 लाभार्थियों को 1.52 करोड़ रुपये के ऋण एवं सब्सिडी सहायता मिली

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे...

Jalandhar News: Civil Hospital की Ambulance का हाल-बेहाल, जोखिम में डाली मरीज की जान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के दावों की पोल खुलती हुई दिखाई दी। दरअसल, मरीज को लेकर गई एबुलेंस की...

BRO के महानिदेशक ने राज्यपाल से की मुलाकात

शिमला: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने लोक भवन, शिमला में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता...