होशियापुरः मुकेरियां में अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह उठे तो हलकी धूप दिख रही थी लेकिन 12 बजे के बाद एकदम मौसम बदल गया। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ ओले भी पड़े। वहीं दूसरी तरफ धान की फसल का कटाई का काम चल रहा है। इस दौरान अचानक तेज बारिश से किसानों को नुकसान हो सकता है।
पंजाब में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 से 9 अक्टूबर के दौरान पंजाब के कई जिलों में गरज-चमक और बिजली चमकने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना आगे आने वाले दिनों में हो सकती है।
