AdvertisementPunjab Government
MohaliPunjab News: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

Punjab News: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले में आज फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ई-मेल के जरिए फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छुट्टी घोषित कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोहाली के फेज-6 के अलावा अन्य कुछ स्कूलों में भी सुरक्षा जांच की जा रही है। एरिया डीएसपी ने अभिभावकों से घबराने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। वहीं, धमकी की सूचना के बाद अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।

अभिभावकों का कहना है कि इससे पहले भी इस तरह की धमकी भरी ई-मेल कई बार सामने आ चुकी हैं। उनका कहना है कि वे बच्चों को स्कूल छोड़कर अपने काम पर चले जाते हैं और बाद में स्कूल बंद होने या बच्चों को वापस लेने की स्थिति में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मैड संधू मर्डर केस: पिता का छलका दर्द- परिवार के सामने अब दो वक्त की रोटी का संकट

परिवार ने पुलिस प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल, धमकियों...

Jalandhar News: दुकानों में घुसी पराली से ओवरलोड ट्रॉली, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पराली से ओवरलोड ट्रॉली आज...

हरियाणा प्रतिनिधिमंडल की सिंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक

चंडीगढ़: सिंगापुर में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के...

हाईवोल्टेज ड्रामा, ASI और युवक ने जड़े एक-दूसरे को थप्पड़, देखें वीडियो

पानीपतः हरियाणा के पानीपत में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को...

Punjab News: मैड संधू मर्डर केस: पिता का छलका दर्द- परिवार के सामने अब दो वक्त की रोटी का संकट

परिवार ने पुलिस प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल, धमकियों के बावजूद सुरक्षा नहीं दी अमृतसरः ऑनलाइन दुनिया में मैड संधू...

पहले फोन चुराए, अब चोर मैसेज कर मांग रहा पासवर्ड, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, देखें Video

नैनीतालः देहरादून से एक चोरी का अलग ही मामला सामने आया है। चोर की हिम्मत इतनी बड़ी हुई है...

Jalandhar News: दुकानों में घुसी पराली से ओवरलोड ट्रॉली, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पराली से ओवरलोड ट्रॉली आज अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी। हादसे...

हरियाणा प्रतिनिधिमंडल की सिंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक

चंडीगढ़: सिंगापुर में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर सरकार के सिंगापुर कॉरपोरेशन एंटरप्राइज के वरिष्ठ...