AdvertisementPunjab Government
Internationalश्री स्वामीनारायण मंदिर में हमला, उपद्रवियों ने पत्थर मारकर तोड़े मंदिर के...

श्री स्वामीनारायण मंदिर में हमला, उपद्रवियों ने पत्थर मारकर तोड़े मंदिर के शीशे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः ओहियो राज्य में हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रेटर क्लीवलैंड इलाके के रिचमंड हाइट्स में स्थित श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर वड़तालधाम पर उपद्रवियों ने ईंटें फेंकी गई। घटना के समय मंदिर के अंदर पुजारी और कई श्रद्धालु मौजूद थे। हमले में मंदिर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि, किसी के घायल होने की तत्काल कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की है। संगठन ने मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा करते रिचमंड हाइट्स की मेयर किम थॉमस और स्थानीय पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने तथा दोषियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल किसी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

CoHNA ने कहा कि यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका में हिंदू समुदाय हिंदू हेरिटेज मंथ मनाने की शुरुआत कर रहा है और नवरात्रि का पर्व भी नजदीक है। संगठन ने कहा कि मंदिरों और हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत और हिंसा की घटनाओं को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।

संगठन ने पिछले कुछ वर्षों में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने की कई घटनाओं का भी उल्लेख किया। दिसंबर 2023 में कैलिफोर्निया के नेवार्क स्थित एसएमवीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर आपत्तिजनक और नफरत भरे नारे लिखे गए थे। सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क के मेलविले और कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो क्षेत्र में बीएपीएस मंदिरों में तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद मार्च 2025 में कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स स्थित बीएपीएस मंदिर को भी नफरत भरे संदेश लिखकर बदरंग किया गया था।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीय और हिंदू समुदाय के लोगों में मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। CoHNA ने स्थानीय प्रशासन से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा मजबूत करने और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत, 10 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

तिरुपतिः आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी की...

CNG फिलिंग स्टेशन पर हुआ धमाका, सिलेंडर की हुए 2 टुकड़े, देखें वीडियो

करजनः गुजरात के करजन शहर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन...

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026...

भरभराकर गिरी बालकनी, 3 गाड़ियां हुई डैमेज, फैली दहशत, देखें वीडियो

गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में टॉप फ्लोर...

जंतर-मंतर पर आज फिर जुटेंगे प्रदर्शनकारी, CEC के इस्तीफे की मांग पर सियासत गरमाई, सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...

फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत, 10 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

तिरुपतिः आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी की एक फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फट जाने का मामला सामने...

CNG फिलिंग स्टेशन पर हुआ धमाका, सिलेंडर की हुए 2 टुकड़े, देखें वीडियो

करजनः गुजरात के करजन शहर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर अचानक धमाका हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सीएनजी...

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल खेला जा रहा। दोनों...

भरभराकर गिरी बालकनी, 3 गाड़ियां हुई डैमेज, फैली दहशत, देखें वीडियो

गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में टॉप फ्लोर से छज्जा गिरने से 12वीं से लेकर 10वीं मंजिल तक...