AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: BJP नेता के बेटे और दोस्त पर मामला दर्ज, दहशत...

Punjab News: BJP नेता के बेटे और दोस्त पर मामला दर्ज, दहशत में परिवार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के अमरपुरा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हत्या के आरोपी जो पहले से ही जमानत पर बाहर है, उन्होंने न केवल खुलेआम गुंडागर्दी की, बल्कि माननीय हाईकोर्ट के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा दीं। उसने शिकायतकर्ता को बीच रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह कानून को अपनी जेब में रखता है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी मुताबिक गगनदीप सिंह उर्फ मनी खेड़ा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में पूरी घटना का विवरण दिया है। गगनदीप के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 08:20 बजे, उनकी ही गली में रहने वाले अश्वनी मेहता उनके घर आए। अश्वनी ने बताया कि गुरदीप सिंह उर्फ नीटू के बड़े बेटे सन्नी ने उन्हें भद्दी गालियां दी हैं और धमकाया है। गगनदीप ने अश्वनी को समझाया कि वे आपस में नहीं लड़ेंगे और कानूनी रास्ता अपनाते हुए थाने चलेंगे।

जब गगनदीप और अश्वनी थाने जाने के लिए गली के नुक्कड़ पर पहुंचे तो टोनी करियाना स्टोर के ठीक सामने सन्नी (जतिंदरपाल सिंह उर्फ सन्नी) और उसका साथी बबलू पंडित (जो एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया जाता है) खड़े थे। सन्नी ने गगनदीप को देखते ही झूठ मनी खेड़ा कहकर बुलाया, जिस पर गगनदीप रुक गए और विरोध किया।

विरोध करने पर दोनों के बीच बहस (तू-तू मैं-मैं) शुरू हो गई। गगनदीप ने पूछा कि उसने और उसके दोस्तों को रोककर गालियां और धमकियां क्यों दीं। इस पर सन्नी ने धमकाते हुए कहा मैं तो ऐसे ही दूंगा। तेरा हाल भी तेरे छोटे भाई जैसा ही करेंगे।
(गौरतलब है कि गगनदीप के अनुसार, आरोपी सन्नी उनके छोटे भाई की हत्या के मामले में पहले ही जमानत पर बाहर है।)

गगनदीप ने जब सन्नी को याद दिलाया कि माननीय हाईकोर्ट का आदेश है कि उसे गगनदीप के घर से 100 मीटर दूर रहना है, तो सन्नी ने अहंकार में चूर होकर जवाब दिया मैं कोर्ट को नहीं मानता और कानून को जेब में रखता हूं। तू तो फैसला करता नहीं, कर ले जो करना है। इसके बाद सन्नी ने अश्वनी मेहता की एक्टिवा स्कूटर की चाबी छीन ली और गगनदीप के साथ धक्का-मुक्की करने लगा।

शिकायतकर्ता गगनदीप ने पुलिस को बताया कि वे अकेले हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं। कोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी गली के नुक्कड़ पर खड़े होकर उनकी रेकी (निगरानी) करते हैं। गगनदीप ने आशंका जताई है कि जो व्यक्ति घर में घुसकर उनके भाई को मार सकता है वह उन्हें और उनके परिवार को भी जान से मार सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों के कई क्रिमिनल गैंगस्टरों से संबंध हैं। गगनदीप ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी सन्नी की जमानत तुरंत रद्द की जाए उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार की जान-माल की रक्षा की जाए।

शिकायत के आधार पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नरेट थाना डिवीजन नंबर 2 ने त्वरित कार्रवाई की है। और जतिंदरपाल सिंह उर्फ सन्नी ,बबलू पंडित पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत धारा 115(2),धारा 126(2),धारा 351(2),धारा 3(5) धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

शूटिंग के दौरान Actress नुसरत भरूचा घायल, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, देखें वीडियो

मुबंईः इंडोनेशिया के बाली में शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस...

फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत, 10 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

तिरुपतिः आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी की...

CNG फिलिंग स्टेशन पर हुआ धमाका, सिलेंडर की हुए 2 टुकड़े, देखें वीडियो

करजनः गुजरात के करजन शहर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन...

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026...

भरभराकर गिरी बालकनी, 3 गाड़ियां हुई डैमेज, फैली दहशत, देखें वीडियो

गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में टॉप फ्लोर...

शूटिंग के दौरान Actress नुसरत भरूचा घायल, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, देखें वीडियो

मुबंईः इंडोनेशिया के बाली में शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस नुसरत भरूचा घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार उनकी...

फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत, 10 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

तिरुपतिः आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी की एक फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फट जाने का मामला सामने...

CNG फिलिंग स्टेशन पर हुआ धमाका, सिलेंडर की हुए 2 टुकड़े, देखें वीडियो

करजनः गुजरात के करजन शहर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर अचानक धमाका हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सीएनजी...

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल खेला जा रहा। दोनों...