AdvertisementPunjab Government
NationalGoldy Brar के नाम पर धमकी देकर मांगे एक करोड़, 3 गिरफ्तार,...

Goldy Brar के नाम पर धमकी देकर मांगे एक करोड़, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः गोल्डी बराड़ के नाम पर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क के तार दुबई और भारत से जुड़े हैं और इसमें गोल्डी बराड़ गैंग के नाम का इस्तेमाल कर दिल्ली के कारोबारियों को धमकाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि रंगदारी नहीं देने पर पीड़ित के घर पर कई राउंड फायरिंग करने की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पूरी कहानी की शुरुआत 16 सितंबर 2026 की रात से हुई। पुलिस के मुताबिक रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर शिकायतकर्ता प्रवीन जैन के मोबाइल पर तीन मिस्ड कॉल आईं। इसके बाद रात करीब 9 बजकर 27 मिनट पर उनके बेटे आयुष को संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर खुद को गोल्डी बराड़ का सहयोगी बताया और परिवार से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद भी परिवार को दोबारा फोन कर रंगदारी की मांग और धमकी दोहराई गई।

मामले की सूचना मिलने के बाद रोहिणी स्थित थाना रूप नगर पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में 17 सितंबर 2026 को एफआईआर नंबर 162/2026 दर्ज की गई। इसमें भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 308(4) और 351(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता और कॉल के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को देखते हुए नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एसटीएफ ने थाना रूप नगर पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की। डीसीपी नॉर्थ निहारिका भट्ट की निगरानी में एसीपी ऑपरेशंस नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट विशेष धत्तरवाल, एसटीएफ के इंस्पेक्टर आशीष दुबे और थाना रूप नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कौशिक के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी, डिजिटल रिकॉर्ड और खुफिया जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि कॉलिंग के लिए इंटरनेट आधारित तकनीक और सर्वर का इस्तेमाल किया गया था। तकनीकी जांच के दौरान आईपी एड्रेस 51.91.249.248 सामने आया, जो ओवीएच एसएएस नाम की फ्रांस की कंपनी से जुड़ा पाया गया। पुलिस के मुताबिक इससे संकेत मिला कि कॉल के लिए वीपीएस और डेटा सेंटर आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया था। जांच के दौरान कुछ डिजिटल अकाउंट्स के तार यूएई से जुड़े मिले। इन तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस ने अबूजर नाम के एक व्यक्ति की गतिविधियों की जांच की। पुलिस के मुताबिक अबूजर 13 जून 2026 को दुबई गया था। इसके अलावा दुबई में उस्मान की सिम के इस्तेमाल और एक मोबाइल हैंडसेट के आईएमईआई से भी जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने देहरादून और करनाल में जुबैर, मारूफ और उस्मान से पूछताछ की। पूछताछ और तकनीकी जांच से पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि धमकी भरी कॉल दुबई से आरिश नाम के व्यक्ति ने की थी, जो उस्मान और अबूजर का भाई बताया गया है। जांच में शामली के रसूलपुर गुजरान निवासी आरिफ उर्फ पिस्टल का नाम भी सामने आया। पुलिस के मुताबिक आरिफ भारत में इस पूरे नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी था। आरोप है कि आरिफ ने आरिश को धमकी भरी कॉल करने के लिए मोटी रकम देने की पेशकश की और उसे हरियाणवी भाषा में बात करने के लिए कहा, ताकि दुबई से की जा रही कॉल दिल्ली में किसी स्थानीय अपराधी की कॉल लगे। जांच के दौरान पुलिस को तितवाड़ा निवासी मुबारिक उर्फ गुल्लू की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक वह इस कथित साजिश का मुख्य आरोपी था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: DSP Office के बाहर Firing मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः जलालाबाद के स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिलों...

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से मिली शिकायतों के Feedback पर लिया बड़ा एक्शन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम...

तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए शुरु हुआ Online Module

चंडीगढ़: हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त...

CM Saini ने गुरुग्राम में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: DSP Office के बाहर Firing मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः जलालाबाद के स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर फायरिंग किए...

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से मिली शिकायतों के Feedback पर लिया बड़ा एक्शन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में नागरिकों द्वारा विभिन्न माध्यमों से दर्ज कराई गई शिकायतों...

जानवरों के चारे और बुर्जी-बिटोरा में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मथुराः जिले के लतीपुर गांव में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग की...

तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए शुरु हुआ Online Module

चंडीगढ़: हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की...