AdvertisementPunjab Government
Nationalपर्यटक में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

पर्यटक में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मसूरी: उतराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच लगातार विवाद एवं मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। जहां नगर पालिका टाउन हाल परिसर के बाहर स्कूटी को लेकर पर्यटक और स्थानीय युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि पर्यटक ने स्कूटी की चाबी से स्थानीय युवक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मसूरी टाउनहाल के बाहर स्कूटी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान पर्यटक ने स्कूटी की चाबी से स्थानीय युवक के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसे चोट लग गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देख लोगों ने आनन-फानन में मसूरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति शांत हुई।

देर शाम तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत दिए जाने की जानकारी नहीं मिली थी। मसूरी पुलिस का कहना है कि मामले में अगर शिकायत मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच विवाद का मामला सुर्खियों में बना रहा। मसूरी में पर्यटकों की आवाजाही के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद और मारपीट की घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे घटनाक्रम से न केवल शहर का माहौल प्रभावित होता है, बल्कि पर्यटकों के बीच भी गलत संदेश जाता है। पर्यटन नगरी की पहचान आपसी सौहार्द, शालीन व्यवहार और अतिथि सत्कार से जुड़ी है। ऐसे में पर्यटक और स्थानीय नागरिक दोनों पक्षों को संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। मसूरी में लगातार सामने आ रहे विवादों के बीच पुलिस और प्रशासन के सामने भी सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है। स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों में समय रहते हस्तक्षेप और विवादों को बढ़ने से रोकने की आवश्यकता जताई है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

बैठक में CM का एक्शन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 अधिकारी किए सस्पेंड

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं की समीक्षा...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन औऱ 10 पिस्तौल सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ चल...

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गांधी जयंती के अवसर...

इस दिन होगी पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध...

मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंगला हेलीपैड, रामपुर...

बैठक में CM का एक्शन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 अधिकारी किए सस्पेंड

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन औऱ 10 पिस्तौल सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत देहात पुलिस ने हथियारों और ड्रग्स...

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गांधी जयंती के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा...